Wednesday , May 15 2024
Breaking News

Satna: जिले की 692 ग्राम पंचायतो में 142 करोड़ रूपये से अधिक की राशि उपलब्ध

पंचायतवार समीक्षा कर कलेक्टर ने दिये विकास कार्यों पर उपयोग के निर्देश

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले की 692 ग्राम पंचायतो में 142 करोड़ 37 लाख 38 हजार 359 रूपये की राशि अनाव्यय के रूप में बैंक खातो में उपलब्ध है। इस राशि को खर्च करने के लिये राज्य स्तर से कोई अनुमोदन भी नहीं लिया जाना और राज्य शासन के नियमानुसार पंचायत स्तर से ही व्यय किया जाना है।
ग्राम पंचायतो में 15वां वित्त, पंच परमेश्वर योजना के तहत संचित इस राशि से ग्राम पंचायत की मूलभूत आवश्यकताओं के कार्य आसानी से पूर्ण किये जा सकते हैं। कलेक्टर अजय कटेसरिया ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा और सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायतों को निर्देशित किया है कि ग्राम पंचायतवार समीक्षा कर विकास कार्यों में उत्पन्न हो रही कठिनाईयों का निराकरण करते हुये विकास कार्यों में तेजी लायें। जिले की एक ग्राम पंचायत में औसतन रूप से 15 लाख से लेकर 33 लाख रूपये प्रति पंचायत अनाव्यय राशि उपलब्ध है। जिनसे कई ग्रामों में सीसी रोड, जल संरचना, पेयजल आदि की मूलभूत सुविधा के कार्य ग्राम पंचायत स्तर पर ही आसानी से कराये जा सकते हैं।

कलेक्टर श्री कटेसरिया ने ग्राम पंचायतो को जनपद स्तर पर आने वाली कठिनाईयों की ओर भी ध्यान दिलाते हुये अधिकारियों को निर्देशित किया है। सचिव, रोजगार सहायकों के वित्तीय प्रभार, नियम विरूद्ध तरीके से जनपद स्तर पर स्वीकृति की नस्ती बुलाना, एफटीओ जारी करने और जनपद स्तर से भुगतान, मूल्यांकन एवं पूर्णता प्रमाण-पत्र जारी करने में उपयंत्री द्वारा सहयोग नहीं करना, तकनीकी स्वीकृति में विलंब करना आदि समस्यओं के निराकरण के निर्देश भी दिये हैं। कलेक्टर ने बताया कि जिन कार्यों के स्टैण्डर्ड इस्टीमेट राज्य शासन द्वारा जारी किये हैं। उनमें किसी भी प्रकार की तकनीकी स्वीकृति लेना अनिवार्य नहीं है।

ग्राम पंचायतो में 15वें वित्त, पंच परमेश्वर योजना आदि की 142 करोड़ 37 लाख 38 हजार 359 रूपये की राशि अनाव्यय के रूप में ग्राम पंचायतो के खाते में पड़ी हुई है। सोहावल विकासखंड की 93 ग्राम पंचायतो में 15 करोड़ 15 लाख 77 हजार 491 रूपये, नागौद विकासखंड की 93 ग्राम पंचायतो में 14 करोड़ 22 लाख 78 हजार 863 रूपये, उचेहरा की 70 ग्राम पंचायतो में 14 करोड़ 28 लाख 93 हजार 824, मैहर की 115 ग्राम पंचायतो में 24 करोड़ 50 लाख 11 हजार 393 रूपये, रामपुर बघेलान की 97 ग्राम पंचायतो में 16 करोड़ 87 लाख 56 हजार 61 रूपये, मझगवां की 96 ग्राम पंचायतो में 19 करोड़ 20 लाख 34 हजार 923 रूपये, अमरपाटन की 74 ग्राम पंचायतो में 24 करोड़ 79 लाख 31 हजार 608 रूपये और रामनगर विकासखंड 54 ग्राम पंचायतो में 13 करोड़ 32 लाख 54 हजार 193 रूपये की राशि बैंक खातो में उपलब्ध है।

इस प्रकार औसतन जिले की एक ग्राम पंचायत में 15 लाख से लेकर 33 लाख रूपये की राशि विकास कार्यों के लिये उपलब्ध है। जनपद पंचायत सोहावल की एक पंचायत में औसतन रूप से 16 लाख 29 हजार 865, नागौद की एक पंचायत औसतन 15 लाख 29 हजार 880, उचेहरा की एक पंचायत में 20 लाख 41 हजार 340 रूपये और मैहर की एक पंचायत में औसतन रूप से 21 लाख 30 हजार 533 रूपये की राशि विकास कार्यों के लिये उपलब्ध है। इसी प्रकार रामपुर बघेलान की एक पंचायत के पास औसतन रूप से 17 लाख 39 हजार 753, मझगवां की एक पंचायत में 20 लाख 363 रूपये, अमरपाटन की एक पंचायत में औसतन रूप से 33 लाख 50 हजार 427 और रामनगर विकासखंड की एक पंचायत में औसतन रूप से 24 लाख 67 हजार 670 रूपये की राशि विकास कार्य के लिये उपलब्ध है। इस प्रकार पूरे जिले का एवरेज माने तो एक ग्राम पंचायत में औसतन रूप से 20 लाख 57 हजार 425 रूपये की राशि विकास कार्यों के लिये उपलब्ध है। जिसके माध्यम से ग्राम पंचायत स्थानीय स्तर के विकास कार्य स्वयं करा सकती है।

About rishi pandit

Check Also

Satna: कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने मतगणना की तैयारियों का लिया जायजा

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग वर्मा और पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *