Monday , July 1 2024
Breaking News

MP Weather Alert : MP के इन जिलों में बारिश का अलर्ट, कुछ इलाकों में बढ़ेगा दिन का तापमान

  1. गुरुवार से बढ़ेगा दिन का तापमान
  2. जबलपुर में पड़ सकती हैं बौछारें
  3. धीरे-धीरे शुष्क होने लगा मौसम

Madhya pradesh bhopal mp weather news in hindi rain alert in these districts of madhya pradesh day temperature will increase in some areas: digi desk/BHN/भोपाल/ अलग-अलग स्थानों पर बनी मौसम प्रणालियों के असर से मिली रही नमी के कारण प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बादल छाए हुए हैं। साथ ही कहीं-कहीं गरज-चमक की स्थिति बन सकती है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक गुरुवार को जबलपुर संभाग के जिलों में बौछारें पड़ सकती हैं। शेष क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा। इस वजह से दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी। विशेषकर ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलों में गुरुवार से गर्मी के तेवर काफी तीखे हो सकते हैं। उधर, प्रदेश में सबसे अधिक 42.3 डिग्री सेल्सियस तापमान ग्वालियर में दर्ज किया गया। रात का सबसे अधिक तापमान 28 डिग्री सेल्सियस नौगांव में दर्ज किया गया।

न राज्यों में ऊपरी भाग में बना चक्रवात

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में दक्षिणी हरियाणा, उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश के मध्य में हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बने हुए हैं। पूर्वी विदर्भ पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना है। इस चक्रवात से लेकर केरल तक एक द्रोणिका बनी हुई है।

गुरुवार से तापमान में होगी बढ़ोतरी

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि अलग-अलग स्थानों पर बनी इन मौसम प्रणालियों के कारण मिल रही नमी से कहीं-कहीं आंशिक बादल छाए हुए हैं। हालांकि अब मौसम धीरे-धीरे शुष्क होने लगा है। इस वजह से गुरुवार से बादल छंटने के साथ ही दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी।

जबलपुर संभाग में बारिश की संभावना

जबलपुर संभाग में नमी के कारण कहीं-कहीं बौछारें पड़ सकती हैं। उधर ग्वालियर, चंबल संभाग के जिलों में मौसम शुष्क बना हुआ है। इस वजह से वहां दिन के तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। शुक्रवार से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत पहुंचने के आसार हैं, लेकिन इस मौसम प्रणाली की आवृति कम रहने के कारण मध्य प्रदेश के मौसम पर इसका विशेष असर नहीं होगा। इस वजह से गर्मी के तेवर तीखे रहने के आसार हैं।

About rishi pandit

Check Also

दर्दनाक मौत के सौदागर को हो फांसी की सजा युवती का परिवार मांग रहा इंसाफ

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही बीते बुधवार को गौरेला रेस्ट हाउस के पास मुंह में गमछा बांधे युवक ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *