सतना,भास्कर हिंदी न्यूज/ जिला प्रशासन एवं एनआरएलएम के सहयोग से जिले के समस्त विकाखण्ड मुख्यालयों पर सुरक्षा जवान भर्ती शिविरो का आयोजन 3 फरवरी से 12 फरवरी 2021 तक भर्ती शिविरों का आयोजन किया जायेगा। संबंधित विकासखंडो में यह शिविर प्रात: 10:30 बजे से अपरान्ह 4 बजे तक जनपद पंचायत के सभागार में आयोजित होंगे। सुरक्षा जवान भर्ती हेतु न्यूनतम 10वीं उत्तीर्ण, 21 से 35 वर्ष आयु, ऊचांई 168 सेमी. एवं 55 किलोग्राम वजन की पात्रता रखने वाले इच्छुक युवक पंजीयन शिविर में उपस्थित हो सकते हैं।
जिला प्रबंधक कौशल म.प्र.डे.रा.ग्रा.आ. मिशन अखिलेश कुमार प्रजापति ने बताया कि सुरक्षा जवान भर्ती हेतु सिक्योरिर्टी स्क्लि कांउसलिंग इण्डिया लिमिटेड प्रशिक्षण केन्द्र सिंगरौली द्वारा निर्धारित पात्रता एवं मापदण्डानुसार जिले के ग्रामीण इच्छुक युवाओं का इस शिविर में चयन किया जावेगा। निर्धारित कार्यक्रमानुसार विकासखंड सोहावल में 3 फरवरी को, अमरपाटन में 4 फरवरी को, मैहर में 5 फरवरी को, मझगवां में 6 फरवरी को, नागौद में 8 फरवरी को, रामपुर बघेलान में 9 फरवरी को, रामगनर में 10 फरवरी को तथा उचेहरा में 12 फरवरी को जनपद सभागार में प्रात: 10:30 बजे से अपरान्ह 4 बजे तक पंजीयन शिविरों का आयोजन किया गया है।