Friday , October 30 2026
Breaking News

Satna: गेहूं उपार्जन कार्य का एसडीएम ने किया निरीक्षण


सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ शासन द्वारा गेहूं उपार्जन की अंतिम तिथि 20 मई निर्धारित की गई है। खरीदी के अंतिम दिनों में किसी प्रकार की गड़बड़ी और अनियमितता नहीं हो इसके लिये अधिकारियों को अधिक से अधिक केंद्रों का निरीक्षण कर उपार्जन कार्य पर निगरानी बनाये रखने को कहा गया है। कलेक्टर मैहर रानी बाटड द्वारा समय-सीमा की बैठक में खरीदी केंद्रों का निरीक्षण करने के संबंध में दिये गये निर्देशों के क्रम में मंगलवार को एसडीएम रामनगर डॉ आरती सिंह ने गेहूं खरीदी केंद्रो का निरीक्षण कर उपार्जन कार्य की गतिविधियों का जायजा लिया। उन्होने कर्णिका वेयरहाउस में उपार्जन कार्य का प्रक्रिया का अवलोकन किया। संबंधित समिति प्रबंधकों और परिवहनकर्ताओं को वर्तमान में मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुये खुले में पड़े हुये गेहूं को अतिशीघ्र भंडारित करने के निर्देश दिये। बदलते मौसम के कारण उपार्जन के दौरान कोई समस्या न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाये। पोर्टल पर फीड की जाने वाले जानकारियां समय पर अपडेट करायें, ताकि किसानों को भुगतान के संबंध में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो।

एमपीटास पोर्टल पर छात्रवृत्ति के लिये आवेदन 15 मई तक

सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण ने बताया कि पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत सत्र 2022-23 एवं 2023-24 के लिये ऑनलाईन आवेदन एमपीटास पोर्टल पर 15 मई तक किये जा सकेंगे। सहायक संचालक ने जिले के शासकीय महाविद्यालयों एवं निजी संस्थाओं के प्राचार्यों को सूचित किया है कि संस्था में अध्ययनरत पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के लिये ऑनलाईन आवेदन पोर्टल में कराना सुनिश्चित करें। निर्धारित तिथि उपरांत यदि कोई विद्यार्थी आवेदन भरने से वंचित रह जाता है, तो इसके लिये विद्यार्थी एवं संस्था प्रमुख स्वतः जवाबदार होंगे।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *