Friday , October 30 2026
Breaking News

Katni: किशोर के साथ चार लोगों ने किया कुकर्म, मामला सुनकर खड़े हो गए पुलिस के कान

कटनी,भास्कर हिंदी न्यूज़/ कटनी जिले में एक युवक के साथ चार लोगों ने मिलकर कुकर्म किया है। वहीं, पुलिस ने एक नाबालिग सहित तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

कटनी जिले में एक बार फिर मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक नाबालिग युवक से चार लोगों ने मिलकर दरिंदगी की घटना को अंजाम दिया है, जिसकी जानकारी लगते ही पूरे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक, कुठला थाना क्षेत्र के इंद्रानगर बायपास इलाके में एक नाबालिग युवक को चार लोगों ने मिलकर उसे ऑटो में बैठा लिया और डरा-धमका कर उसके साथ एक-एक करके अप्राकृतिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम देते हुए मौके से फरार हो गए। वहीं, घटना से पीड़ित 17 वर्षीय युवक ने अपने परिजनों के साथ मिलकर कुठला थाने पहुंचा, जहां युवक ने अपने साथ हुई आपबीती बताते हुए चार लोगों के विरुद्ध मारपीट, सहित कुकर्म का प्रकरण दर्ज करवाया है।

मामले की जानकारी देते हुए एएसपी संतोष डहरिया ने बताया कि आठ बजे एक युवक दुकान जा रहा था। तभी इंद्रानगर निवासी रामजस चौधरी, राजा निषाद, शिब्बू चौधरी सहित एक नाबालिग युवक ने उसके साथ मारपीट की घटना अंजाम देते हुए कुकर्म किया है। इस पर पुलिस ने धारा-363, 377, 294, 323, 506 सहित पॉस्को एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज करते हुए सभी की गिरफ्तारी कर लिया है। फिलहाल, मामले पर पूछताछ करते हुए जांच जारी रखी हुई है।

About rishi pandit

Check Also

इंदौर एयरपोर्ट से 13 राज्यों के 17 शहरों के लिए 42 उड़ानें, रोजाना 11 हजार यात्री कर रहे सफर

इंदौर  देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट से 25 अक्टूबर से विंटर शेड्यूल लागू हो गया है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *