छतरपुर,भास्कर हिंदी न्यूज़/ छतरपुर में बड़ामलहरा थाना अंतर्गत हीरापुर के काया रिसोर्ट के पास मंगलवार शाम एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ट्राला में भिड़ गई, जिससे पिकअप चला रहे ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसमें बैठे दो लोग घायल हुए हैं।
जानकारी के अनुसार, बड़ामलहरा से करीब 17-18 किमी दूर काया रिसोर्ट के पास शाम करीब 5-6 बजे तेज रफ्तार पिकअप वाहन ट्रैक्टर लेकर साइड में खड़े ट्राला में पीछे से भिड़ गई। इस दुर्घटना में पिकअप चला रहे दानिश पिता हनीफ खान की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोगों को मामूली चोटें आयी हैं। बताया जा रहा है कि उक्त पिकअप बड़ामलहरा से जवालपुर मुर्गा लेने जा रही थी।
करंट की चपेट में आकर बोरिंग मशीन में पीछे बैठे 30 वर्षीय युवक की मौत
छतरपुर के ईशानगर में करंट की चपेट में आकर बोरिंग मशीन में पीछे बैठे 30 वर्षीय युवक की मौत का मामला सामने आया है। जहां घायल होने पर साथी उसे जिला आस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।
Bhaskar Hindi News