Monday , May 20 2024
Breaking News

Satna: सद्भावना दिवस पर एकता और सद्भावना की शपथ ली गई

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ राष्ट्रीय सद्भावना दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे शासकीय अधिकारी, कर्मचारियों द्वारा एकता और सद्भावना की शपथ ली गई। डिप्टी कलेक्टर प्रशांत त्रिपाठी द्वारा उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई।

यह दिलाई गई शपथ

सद्भावना दिवस के अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्री त्रिपाठी द्वारा जो शपथ दिलाई गई उसके अनुसार मैं प्रतिज्ञा करता/करती हूँ कि मैं जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव दिए बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करूंगा/करूंगी। मैं पुनः प्रतिज्ञा करता/करती हूँ कि मैं हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाउंगा/सुलझाउंगी, की शपथ सभी अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा ली गई।

तहसील स्तर पर भी ली गई शपथ

सद्भावना दिवस पर जिले की रामपुर बघेलान, मैहर, रामनगर, कोटर एवं मझगवां सहित सभी तहसील एवं शासकीय कार्यालयो में एकता और सद्भावना की शपथ उपस्थित शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा ली गई।

जिले में अब तक 578.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

जिले में इस वर्ष 1 जून से 19 अगस्त 2021 तक 578.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख सतना से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले की सतना (रघुराजनगर) तहसील में 798.6 मि.मी., सोहावल (रघुराजनगर) में 874.6 मि.मी., बरौंधा (मझगवां) में 496.6 मि.मी., बिरसिंहपुर में 708.5 मि.मी., रामपुर बघेलान में 493 मि.मी., नागौद में 724 मि.मी., जसो (नागौद) में 358.6 मि.मी., उचेहरा में 525 मि.मी., मैहर में 359.7 मि.मी., अमरपाटन में 375 मि.मी. तथा रामनगर तहसील में 654.2 मि.मी. औसत वर्षा अब तक दर्ज की जा चुकी है। जिले की औसत सामान्य वर्षा 1039.7 मि.मी. है। गत वर्ष इस अवधि तक जिले में 610.8 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी थी।

About rishi pandit

Check Also

Satna: वृद्धजनों के लिए स्वास्थ्य शिविर आज

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ राष्ट्रीय वृद्धजन स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम अंतर्गत जिला स्तर पर वृद्धजनों का स्वास्थ्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *