Monday , April 29 2024
Breaking News

Satna: अमरनाथ यात्रियों का बाबा बर्फानी भक्त मंडल ने किया भव्य स्वागत

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ बाबा अमरनाथ के दर्शन करके वापस पहुंचे बीस सदस्यीय पहले जत्थे का बाबा बर्फानी भक्त मंडल सतना द्वारा भव्य स्वागत किया गया। मंडल के मनमोनह माहेश्वरी प्रदीप चौरसिया विजय गुप्ता शंकरलाल कचेर सहित अनेक सदस्यों ने तीन जुलाई को बाबा अमरनाथ की गुफा में बर्फानी बाबा के शिवलिंग के भव्य दिव्य दर्शन करके लौटने पर सतना और रीवा के भक्तगणों का आज रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया।

जत्थे के प्रमुख और पंद्रह वर्षो से नियमित दर्शनार्थी रीवा के राजेश दुबे के नेतृत्व में प्रदीप गुप्ता, राजीव द्विवेदी, पुष्पराज सिंह, राजीव शर्मा, सोहन सिंह, रवि बजाज, रावेन्द्र दिवेदी, मृगेंद्र सिंह, रवि तोलवानी, परीक्षित तिवारी, राजेश गुप्ता, हीरालाल गुप्ता, अमित मिश्रा, अमर पाण्डेय, साक्षी तोलवानी, गुंजा रिझवानी,इत्यादि सभी भक्तजनों का माल्यार्पण व अल्पाहार के साथ श्रद्धा पूर्वक उनका सम्मान किया। दर्शन कर लौटे दर्शनार्थियों में एक नया ही उत्साह था स्टेशन पर भोले बाबा के जय कारे लगे। जत्थे के प्रमुख राजेश दुबे ने बताया कि अभी विगत कुछ वर्षो से अमरनाथ यात्रा की बहुत ही सुरक्षित व्यवस्था रहती है जिससे पूरे देश भर के दर्शनार्थियों में उत्साह एवं प्रसन्नता व्याप्त है।

About rishi pandit

Check Also

Umaria: बाघों के गढ़ बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में कल से ग्रीष्मकालीन गिद्धों की गणना, तीन दिन चलेगी

उमरिया, भास्कर हिंदी न्यूज़/ बाघों के लिए प्रसिद्ध बांधव टाइगर रिजर्व में कल से गिद्धों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *