Saturday , October 31 2026
Breaking News

Umaria: बाघों के गढ़ बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में कल से ग्रीष्मकालीन गिद्धों की गणना, तीन दिन चलेगी

उमरिया, भास्कर हिंदी न्यूज़/ बाघों के लिए प्रसिद्ध बांधव टाइगर रिजर्व में कल से गिद्धों की गणना की जाएगी। यह ग्रीष्मकालीन गिद्ध गणना तीन दिन तक चलेगी। गिद्ध गणना के दौरान टाइगर रिजर्व के अधिकारी और कर्मचारी क्षेत्र में जाकर प्रपत्र को भरकर क्षेत्र संचालक कार्यालय भेजेंगे। गिद्ध गणना के लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षण और जानकारी दे दी गई है।

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के नौ परिक्षेत्रों के 139 बीट में 500 से ज्यादा अधिकारी कर्मचारी गिद्ध गणना करेंगे। सुबह से ही अधिकारी और कर्मचारी क्षेत्र में पैदल घूमकर गिद्धों की गणना करेंगे और प्रपत्र भरेंगे। परिक्षेत्र, स्थान, संख्या अन्य जानकारी भरकर प्रपत्र क्षेत्र संचालक कार्यालय में जमा किए जाएंगे।

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में चार परिक्षेत्रों में ताला, पतौर, खितौली,पनपथा कोर एरिया में गिद्ध दिखाई देते हैं। बांधवगढ़ में मुख्य रूप से पाए जाने वाले गिद्ध देशी गिद्ध, सफेद गर्दन वाला गिद्ध, राज गिद्ध,सफेद गिद्ध और यूरेशियन गिद्ध देखने को मिलता है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के उपसंचालक पीके वर्मा ने बताया कि गिद्ध गणना की तैयारियां कर ली गई हैं। यह गिद्ध गणना तीन दिन चलेगी। 

About rishi pandit

Check Also

इंदौर में आज निकलेगी ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, CM मोहन यादव होंगे शामिल

इंदौर  लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान के तहत बीजेपी शुक्रवार को सुबह 10 बजे से इंदौर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *