Sunday , November 1 2026
Breaking News

MP Weather: प्रदेश के कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, बदलेगा मौसम

Madhya pradesh indore weather update imd forecast alert mausam indore bhopal sagar gwalior jabalpur: digi desk/BHN/भोपाल/ मध्यप्रदेश में मौसम के कई रंग दिख रहे हैं। कहीं पर भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं तो कहीं पर ओलावृष्टि हो रही है। शनिवार से रविवार के बीच प्रदेश के भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, सागर संभागों में कहीं कहीं बारिश हुई है। जबलपुर, शहडोल संभागों में भी कुछ स्थानों पर बारिश दर्ज की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। इंदौर संभाग के अधिकतम तापमान में इजाफा हुआ है वहीं ग्वालियर संभाग का न्यूनतम तापमान बहुत कम हुआ है। रविवार को इंदौर में 38.3 और भोपाल में 36.2 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया वहीं रविवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 42.0 °C सीधी में दर्ज किया गया तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.2 °C पचमढ़ी में दर्ज किया गया। शनिवार और रविवार को कई जिलों में तेज हवाएं और आंधी चली।

बैतूल, बुरहानपुर, खंडवा, देवास, हरदा, बड़वानी, सिवनी, बालाघाट, छिन्दवाड़ा, जबलपुर, शहडोल, सागर, कटनी, मंडला में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चली वहीं कई जगह पर आंधी भी आई। मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह मौसम लगातार बदलता रहेगा। आईएमडी भोपाल की सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि प्रदेश में अभी एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इस वजह से प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि का दौर चल रहा है। सोमवार को भी प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बारिश का अनुमान है। इसके बाद तापमान में बढ़त होने लगी।

अप्रैल में टूट रहे बारिश के रिकॉर्ड 
इस साल अप्रैल में बारिश के कई रिकॉर्ड टूटे हैं। सात अप्रैल से 18 अप्रैल तक प्रदेश में लगातार बारिश हुई है। अप्रैल में लगातार 11 दिन तक बारिश होने का रिकॉर्ड भी बना है। कल से प्रदेश में फिर बारिश शुरू हो गई है। पिछले सात दिन से फिर से प्रदेश में बारिश हो रही है। 29 अप्रैल तक बारिश होने का अनुमान है। इस हिसाब से इस बार प्रदेश में लगभग 20 दिन बारिश का नया रिकॉर्ड बन सकता है। 

शनिवार-रविवार को हुई बारिश के आंकड़े (मिमी में) 
मुलताई 10.2, जुन्नारदेव 7.8, अमरवाड़ा 5.0, सौसर 4.5, चांद 4.0, सिहोरा 3.4, बिजाडंडी 3.4, गोहपारू 3.0, उमरियापान 2.2, मंडला 2.0, चांदिया 1.8, बैतूल 1.6, समनापुर 1.5, बिछुआ 1.4, उमरिया 1.2. हर्राई 1.2, धनौरा 1.2, हरदा 1.0, सिवनी 1.0, आमला 1.0, परासिया 1.0, तेंदूखेड़ा 1.0, बुढ़ार 1.0, जैतपुर 1.0, स्लीमानाबाद 1.0, छिंदवाड़ा 0.8, गोटेगांव 0.8, मानपुर 0.8, सोहागपुर 0.5, अमरपुर 0.5

यहां हुई ओलावृष्टि
बैतूल (मुलताई), बुरहानपुर (निम्बोला, धूलकोट), सिवनी, मंडला, शहडोल।

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
सोमवार को सागर, सीधी, मउगंज, सिंगरौली, बुरहानपुर, खण्डवा, नर्मदापुरम में उमस और तेज गर्मी से लोग परेशान हो सकते हैं। नर्मदापुरम बैतूल, अनुपपुर, डिंडोरी, जबलपुर, नरसिंहपुर छिंदवाड़ा, सिवनी मंडला. बालाघाट और पांडुर्णा जिलों में बारिश की चेतावनी है। वहीं डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट और पांडुर्णा जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी है। 

About rishi pandit

Check Also

तमन्ना भाटिया ने किए महाकाल के दर्शन, मां के साथ भस्म आरती में शामिल होकर लिया आशीर्वाद

उज्जैन  बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया शनिवार सुबह धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचीं. यहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *