Friday , October 30 2026
Breaking News

Satna: एजुकेशन टाइकून की बेटी श्रीजी सिंह बनी सीबीएसई की जिला टॉपर

  • माता-पिता का सपना पूरा करने अब करेगी यूपीएससी की तैयारी
  • संस्कृत, अर्थशास्त्र और इतिहास में मिले सौ फीसदी अंक

(हरि किशोर शुक्ला )

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ होनहार बिरवान के होत चीकने पात उक्त पंक्तियों को सतना की बेटी श्रीजी सिंह ने सीबीएसई द्वारा घोषित कक्षा 12वीं के नतीजों में जिला टॉप कर चरितार्थ कर दिया। श्रीजी सिंह सतना के एजुकेशन टाइकून, द लवडेल स्कूल के डायरेक्टर एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मृगेन्द्र सिंह की बेटी हैं। जिस प्रकार से शिक्षा के क्षेत्र में पिता का नाम बड़े आदर से लिया जाता है ठीक वैसे ही बेटी ने अपने प्रदर्शन से नया मुकाम बनाया है। श्रीजी सिंह आर्ट्स संकाय से कक्षा 12वीं में कुल 98 फीसदी अंक प्राप्त किए। इससे पहले वह कक्षा दसवीं में डिवीजन टॉपर रह चुकी हैं। कक्षा दसवीं में उन्हें 98.2 अंक मिले थे।

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सोमवार को कक्षा 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया। कक्षा दसवीं की डिवीजन टॉपर रही श्रीजी सिंह ने 12वीं में भी जिला टॉप किया है। श्रीजी सिंह अपने पिता मृगेन्द्र सिंह और मां पूजा सिंह का सपना पूरा करने के लिए आईएएस बनना चाहती हैं। उन्होंने चर्चा के दौरान बताया कि माता-पिता दोनों चाहते हैं कि बेटी यूपीएससी की तैयारी करे। मम्मी-पापा के लिए ग्रेजुएशन के साथ ही दिल्ली से यूपीएससी की तैयारी करुंगी।
संस्कृत, अर्थशास्त्र और इतिहास में अर्जित किए पूरे अंक
श्रीजी सिंह की मेधा का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सीबीएसई बोर्ड में उन्होंने तीन विषयों में सौ फीसदी अंक अर्जित किए। संस्कृत जैसे कठिन विषय में भी सौ फीसदी अंक अर्जित किया है। इसके अलावा अर्थशास्त्र तथा इतिहास में भी सौ फीसदी अंक मिले। राजनीति शास्त्र में 99 फीसदी अंक तथा अंग्रेजी में 91 अंकों के साथ परीक्षा पास की।
संस्कृत ही संस्कृति से जोडऩे में सक्षम
सीबीएसई की जिला टॉपर श्रीजी सिंह ने संस्कृत विषय के चयन को लेकर कहा कि दुनिया में तमाम तरह की भाषाएं हैं। भारत में भी कई प्रकार की भाषाएं हैं, लेकिन सभी भाषाओं का मूल संस्कृत है। यही एक मात्र ऐसी भाषा है जो हमें अपनी संस्कृति से जोड़े रखने में सक्षम हैं। श्रीजी इस सफलता से पूरे परिवार, स्कूल और जिले में हर्ष का माहौल है। रामाबिहार स्थित आवास में बधाई देने वालों का तांता लग गया।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *