Monday , November 2 2026
Breaking News

सपा प्रत्याशी जियाउर्रहमान बर्क के समर्थन में सभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने भाजपा पर बड़ा हमला बोला

संभल
उत्तर प्रदेश के संभल से सपा प्रत्याशी जियाउर्रहमान बर्क के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर बड़ा हमला बोला है। अखिलेश यादव ने कहा कि संभल के लोग बीजेपी को सबसे बड़ी हार दिलाने जा रहे हैं। भाजपा सरकार की डबल इंजन सरकार के दौरान किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई, युवाओं को नौकरी नहीं मिली। अब तो भाजपा नेताओं की भाषा ही बदल गई है। ये भाषा हारने वालों की होती है।

बलिया में सपा प्रत्याशी सनातन पांडेय के खिलाफ दर्ज मुकदमे को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि उन्होंने जो भी बातें कही है, किसी भाव में कह दी होगी। मुकदमा तो उन पर भी दर्ज होना चाहिए, जो बड़े मंचों से बड़ी जगह से आकर संविधान, देश की गंगा-जमुनी तहजीब और भाईचारे के खिलाफ टिप्पणी कर रहे हैं। क्या चुनाव आयोग उनके खिलाफ कार्रवाई करेगा? उन्होंने आगे कहा कि हमने पिछले चुनाव में देखा है कि बिजनौर, सहारनपुर और रामपुर में प्रशासन ने पुलिस लगाकर वोट को छीन लिया। अगर उन्होंने ये बात कही है तो उन्हें शक होगा क्योंकि पिछली बार भी मामूली वोटों से उनको हराया गया था। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा के अमेठी से चुनाव लड़ने के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि ये अच्छी बात है।

About rishi pandit

Check Also

राष्ट्रीय सर्वे में सीएम योगी का जलवा, बेस्ट चीफ मिनिस्टर श्रेणी में शीर्ष पर रहे यूपी के मुख्यमंत्री

लखनऊ  फेम इंडिया मैगजीन और एशिया पोस्ट के संयुक्त 'बेस्ट चीफ मिनिस्टर सर्वे 2026' में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *