Tuesday , November 3 2026
Breaking News

उर्दू अकादमी के निवर्तमान चेयरमैन के घर मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

गोरखपुर

गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को उर्दू अकादमी के निवर्तमान चेयरमैन चौधरी कैफुलवरा के गोरखनाथ क्षेत्र स्थित आवास पहुंचकर मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां उन्होंने चौधरी कैफुलवरा के पुत्र मोहम्मद जैद की शादी के अवसर पर नवदंपती को उपहार व शगुन भेंटकर स्नेहिल आशीर्वाद प्रदान किया। 

इस अवसर पर चौधरी कैफुलवरा ने मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ एवं उपहार भेंट कर स्वागत किया तथा अपने आवास पर पधारने और नवदंपती को आशीर्वाद देने के लिए हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। चौधरी कैफुलवरा ने बताया कि उनके परिवार का गोरखनाथ मंदिर के महंत जी एवं पीठ से पिछले तीन-चार पीढ़ियों से पारिवारिक जुड़ाव और आत्मीय संबंध रहा है। पूर्व में बड़े महाराज जी (ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ) भी परिवार के मांगलिक अवसरों पर पधारते रहे हैं।

About rishi pandit

Check Also

योगी सरकार ने साक्षरता कर्मियों के बकाया मानदेय भुगतान का रास्ता खोला, 64 जिलों के लिए लगभग ₹397.19 करोड़ आवंटित

योगी सरकार ने साक्षरता कर्मियों के बकाया मानदेय भुगतान का रास्ता खोला, 64 जिलों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *