Thursday , May 16 2024
Breaking News

Anuppur: नवागत कलेक्टर आशीष वशिष्ठ ने पदभार संभाला

अनुपपुर, भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले के नवागत कलेक्टर आशीष वशिष्ठ ने सोमवार को जिले के कलेक्टर का पदभार ग्रहण कर लिया। वे अनूपपुर जिले के 17वें कलेक्टर हो गए हैं। पदभार ग्रहण करने के बाद नवागत कलेक्टर ने प्रशासनिक अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया।

वर्ष 2014 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी आशीष वशिष्‍ठ इसके पूर्व नगरपालिक निगम जबलपुर के आयुक्त रहे हैं। उन्होंने शहडोल संभाग अंतर्गत उमरिया जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद के दायित्व का भी निर्वहन किया है। तत्कालीन कलेक्टर सोनिया मीना 21 मई 2021 को अनूपपुर कलेक्टर का प्रभार प्राप्त की थी करीब 19 माह उन्होंने जिले को दिया। अनूपपुर कलेक्टर सोनिया मीना को उप सचिव मंत्रालय में पदस्थ किया गया है। राज्य सरकार ने रविवार रात सात कलेक्टर बदल दिए थे जिसमें अनूपपुर जिला भी शामिल था। सरकार का आदेश आते ही नवागत कलेक्टर जबलपुर से सोमवार की सुबह लगभग बारह बजे अनूपपूर पहुंचे और कलेक्टर आकर जिले का पदभार ग्रहण किया। इस फेरबदल को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।

विवादों में भी रहे

आशीष वशिष्ठ अपने साल भर के कार्यकाल में विवाद में भी रहे। अधिकारी कर्मचारियों पर सख्ती करने के आरोपों के बीच कर्मचारी नेताओं से उनकी पटरी नहीं बैठ पाई। कई बार अधिकारी कर्मचारियों ने उन पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप भी लगाए इसे लेकर नगर निगम में कर्मचारी दो बार काम बंद हड़ताल भी कर चुके। नेताओं से पटरी न बैठ पाने के कारण निगम आयुक्त भी जबलपुर से तबादला चाह रहे थे। अंततः उनका तबादला कर दिया गया। अब वे अनूपपुर कलेक्टर की कमान संभालेंगे। अब जबलपुर का नया निगमायुक्त कौन होगा इसे लेकर नगर निगम में कयास लगाए जाने लगे हैं।

निगम आयुक्त2014 के आइएएस अधिकारी है: विदित हो कि नवागत निगमायुक्त आशीष वशिष्ठ 2014 के आइएएस अधिकारी हैं। इसके पहले वे धार जिला पंचायत में सीईओ पद पर थे।

About rishi pandit

Check Also

Shahdol: पेड़ से टकराया वाहन, हादसे में शिक्षक और उसकी पत्नी की मौत

शहडोल,भास्कर हिंदी न्यूज़/ शहडोल जिले में ब्यौहारी थाना क्षेत्र के अमडीह महादेवा गांव के पास …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *