Wednesday , May 15 2024
Breaking News

Rewa: महापौर और पार्षद उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला बुधवार को, मतों की गणना के लिए तैयारी पूरी

रीवा, भास्कर हिंदी न्यूज़/ नगर निगम रीवा के महापौर और पार्षद उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला बुधवार को होगा। भाजपा से प्रबोध व्यास तो वहीं कांग्रेस से अजय मिश्रा बाबा सामने रहे हैं। दोनों के बीच हुए मुकाबले में तरह-तरह की अटकलें शुरू हो गई है। हार जीत का आंकड़ा लगाया जा रहा है। भाजपा से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, वीडी शर्मा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष प्रचार में आए हुए थे तो वही कांग्रेस से पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने दौरा किया था। आम आदमी पार्टी भी मैदान में रही है। हालांकि यहां का मुकाबला दो के बीच ही माना जा रहा है।

इधर मतगणना को लेकर प्रशासन ने भी पूरी तैयारी कर ली। रीवा नगर निगम में महापौर पद के लिए 13 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। निगम के 45 वार्डों में 217 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। रीवा नगर निगम के वार्ड क्रमांक 41 तथा वार्ड क्रमांक 35 में सबसे अधिक 9-9 उम्मीदवार हैं। इसी तरह वार्ड क्रमांक 2 तथा 31 में सबसे कम 2-2 उम्मीदवार हैं। रीवा नगर निगम के महापौर एवं पार्षद पदों के रीवा नगर निगम के 171229 मतदाता रहे, जिनमें 88950 पुरूष, 82267 महिला है।

महापौर तथा पार्षद पदों के लिए कुल 62.07 प्रतिशत मतदान हुआ था। जिममें पुरूष मतदाताओं का प्रतिशत 64.25 तथा महिला मतदाताओं का प्रतिशत 59.72 तथा अन्य वर्ग के मतदाताओं का प्रतिशत 33.33 रहा है।

सीधी नपं व नपा के नतीजे भी आज

सीधी जिले के तीन नगर पंचायत, एक नगर पालिका का चुनाव परिणाम बुधवार को आना है। इसके लिए तैयारियां प्रशासन द्वारा की जा रही हैं। वही भाजपा कांग्रेस के साथ सभी दल के नेता अपने जीत हार का आकलन करते देखे जा रहे हैं। इन चारों निकाय में 340 प्रत्याशी के भाग्य का फैसला आज होना है। यहां 73785 मतदाताओं ने मतदान किया है। मझौली में 80 उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां भी कई वार्डो में निर्दलीय प्रत्याशी हैं चुरहट नगर पंचायत में 64 उम्मीदवार मैदान में रहे हैं। रामपुर नैकिन नगर परिषद के लिए 59 प्रत्याशी मैदान में लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा पति व पत्नी को लेकर बनी हुई है।

About rishi pandit

Check Also

Satna: कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने मतगणना की तैयारियों का लिया जायजा

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग वर्मा और पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *