Saturday , October 31 2026
Breaking News

यूरिया का पानी पीने से दौसा में 50 बकरियों की मौत, ग्रामीणों ने जाम लगाकर उठाई पंप मालिक पर कार्रवाई की मांग

दौसा.

दौसा जिले के लालसोट में यूरिया पंप पर पानी पीने से 50 बकरियों की मौत हो गई। घटना के चलते गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने मुआवजे के साथ यूरिया पंप मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। दौसा जिले के लालसोट के लाखनपुर गांव पंचायत के बड़का पाड़ा गांव स्थित नेशनल हाईवे के पास यूरिया पंप बना हुआ है।

यहां चरने आई बकरियां पानी के धोखे में पंप का पानी पी लिया। यूरिया पेट में जाते ही बकरियों की हालत खराब होने लगी।  बताया जा रहा है कि 90 बकरियों में से 50 बकरियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंचे पशु चिकित्सकों की टीम ने घायल बकरियों का उपचार किया। वहीं, पशु चिकित्सक मेडिकल बोर्ड से मृत बकरियों का पोस्टमार्टम भी करवाया गया। इस घटना से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। गुस्साए ग्रामीणों ने लालसोट कोथुन नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना के बाद मौके पर लालसोट पुलिस के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। करीब दो घंटे बाद ग्रामीण ने जाम खोल दिया, जिसके बाद आवागमन को सुचारू हुआ। तहसीलदार अमितेश मीणा ने बताया कि पीड़ित की ओर से यूरिया के प्लांट के मालिक के खिलाफ परिवाद दिया गया है। पुलिस की ओर से कठोर कार्रवाई भी की जाएगी हर संभव पीड़ित की सहायता की जाएगी।

About rishi pandit

Check Also

रांची में दिवाली मेले की धूम, 300 से अधिक स्टॉल पर मिल रहे देशभर के स्वदेशी उत्पाद

रांची दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही राजधानी रांची में उत्सव का माहौल बनने लगा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *