Monday , November 2 2026
Breaking News

आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप शेड्यूल में कर दी बड़ी गड़बड़, सेमीफाइनल मैचों को लेकर आईसीसी का अलग-अलग रुख

नई दिल्ली
अगले महीने से वेस्टइंडीज और अमेरिका की संयुक्त मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कर शुरू हो रहा है। इस वर्ल्ड कप के लिए आईसीसी ने शेड्यूल काफी पहले जारी कर दिया था। लेकिन इस शेड्यूल में क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था का दो बड़े मैचों के लिए अलग-अलग रुख सामने आया है। सेमीफाइनल मैचों को लेकर आईसीसी ने जो प्लानिंग की है वो टीमों के लिए परेशानी खड़ी कर सकती है। पहला सेमीफाइनल मैच 27 जून को तोरुबा में होगा। वहीं दूसरा सेमीफाइनल प्रोविडेंस में होगा। ये दोनों मैच भारत के अनुसार एक ही दिन होंगे। पहला मैच भारतीय समयनुसार सुबह 6 बजे होगा तो वहीं दूसरा मैच शाम को आठ बजे होगा।

अलग-अलग नियम
आईसीसी ने पहले सेमीफाइनल मैच के लिए रिजर्व डे तय किया हुआ है। लेकिन दूसरे सेमीफाइनल के लिए कोई रिजर्व डे नहीं है। दूसरे सेमीफाइनल के दिन अगर बारिश आती है तो रिजर्व डे के बजाए 450 मिनट अतिरिक्त तय किए गए हैं। लेकिन अगर फिर भी सेमीफाइनल नहीं हो पाता है तो फिर दोनों टीमों से जो टीम सुपर-8 में अंक तालिक में आगे थी उसे फाइनल में एंट्री मिलेगी।

24 घंटे में फाइनल
अगर दूसरे सेमीफाइनल मैच के दिन बारिश आती है तो और मैच लंबा खिंचता है तो फिर फाइनल में पहुंचने वाली टीम के पास खिताबी मुकाबले से पहले आराम करने का ज्यादा समय नहीं रहेगा। उसे 24 घंटे के भीतर फाइनल खेलना होगा। इसके अलावा टीम को फाइनल के लिए प्रोविडेंस से ब्रिजटाउन का सफर तय करना होगा। ऐसे में लगता है कि आईसीसी ने दूसरे सेमीफाइनल को लेकर ठीक से प्लानिंग नहीं की।

About rishi pandit

Check Also

भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 192 रनों का लक्ष्य, ईशान किशन और श्रेयस अय्यर के तूफानी अर्धशतक

हैमिल्टन भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आज (1 नवंबर) …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *