Wednesday , May 15 2024
Breaking News

Vastu Tips: मिट्टी की इन चीजों से चमक उठेगी किस्मत, घर में होगी सुख-समृद्धि

Vastu Tips For Home: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ वास्तु शास्त्र में मिट्टी के बर्तन को शुभ माना गया है। घर में मिट्टी से बने सामान रखने से सुख-समृद्धि आती है। जीवन में आने वाली सभी तकलीफ दूर होती हैं। साथ ही घर में सकारात्मकता बनी रहती है। वास्तु के अनुसार घर में मिट्टी से बनी कुछ चीज जरूर रखना चाहिए। आइए जानते हैं घर में मिट्टी से बनी कौन-सी चीजें किस्मत बदल सकती है।

मिट्टी का घड़ा

वास्तु शास्त्र के अनुसार मिट्टी का घड़ा घर में रखना शुभ माना गया है। मान्यता है कि इससे घर में बरकत आती है। मिट्टी का घड़ा उत्तर दिशा में रखना चाहिए।

मिट्टी के गमले

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मिट्टी के गमला रखना अच्छा माना जाता है। इससे घर में सुख-शांति आती है। परिवार के सदस्यों की सेहत ठीक रहती है।

मिट्टी की सुराही

घर की उत्तर दिशा में मिट्टी की सुराही पानी भरकर रखना शुभ होता है। वास्तु के अनुसार घर की उत्तर दिशा को देवताओं की दिशा माना गया है।

मिट्टी की मूर्तियां

घर की उत्तर पूर्व और दक्षिण पश्चिम दिशाओं में मिट्टी की मूर्तियां रखने से सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होती है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक आर्थिक संकटों से राहत मिलती है।

मिट्टी के दीपक

वास्तु शास्त्र के अनुसार पूजा में मिट्टी के दीपक का इस्तेमाल करना शुभ होगा। यह घर में सकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है।

 

About rishi pandit

Check Also

वृद्धि योग: वृषभ, सिंह, कन्या, मकर और मीन राशि के लिए शुभ समय

कल 14 मई दिन मंगलवार को चंद्रमा अपनी ही राशि कर्क में संचार कर रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *