Wednesday , May 15 2024
Breaking News

Satna: चालक को झपकी आई और पलट गई तेज रफ्तार बस, राज्यमंत्री ने अस्पताल पहुंचकर जाना घायलों का हाल

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले के अमरपाटन थाना अंतर्गत असरार के पास एक तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना आज दोपहर की है जिसमें 15 से अधिक यात्री घायल हो गए। बस में लगभग 25 यात्री सवार थे। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरपाटन भेजा गया है जहां से तीन यात्रियों को अधिक चोट आने से सतना जिला अस्पताल रेफर किया गया।

बस से रामपुर बाघेलान जा रही है। बताया जा रहा है कि विजय सर्विस की बस क्रमांक एमपी 19 पी 0773 अमरपाटन से रामपुर बाघेलान जा रही थी और तेज रफ्तार में थी तभी असरार के पास चालक को नींद की झपकी आ गई और इस लापरवाही के चलते बस अनियंत्रित हो गई और पटल गई। जैसे ही बस अनियंत्रित होकर पलटी तो मौके पर चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने यह देखा तो वह दौड़ते-दौड़ते मौके पर पहुंचे और लोगों की मदद की। इसके साथ ही पुलिस और एंबुलेंस को भी सूचना दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची अमरपाटन थाना की लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस के जरिए अमरपाटन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जहां से तीन सुखलाल कोल, कुशुम कली साकेत व प्रेमलता तिवारी रूप को अधिक चोट ने से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सभी घायलों का इलाज जारी है।

राज्यमंत्री व कलेक्टर पहुंचे अस्पताल जानी घायलों की कुशलक्षेम

प्रदेश के पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार), पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल ने असरार के पास हुई बस दुर्घटना की सूचना मिलते ही सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अमरपाटन पहुंचे और दुर्घटना के घायलो का हाल जाना। उन्होने चिकित्सको एवं प्रशासनिक अधिकारियों को घायलो की समुचित चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होने गंभीर रुप से 3 घायल व्यक्तियों को जिला हास्पिटल रेफर करने की सलाह दी।

सूचना पाते ही कलेक्टर भी पहुंचे अस्पताल

बस दुर्घटना की सूचना प्राप्त होते ही कलेक्टर अनुराग वर्मा भी कलेक्ट्रेट में ले रहे मीटिंग को बीच में छोड़कर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अमरपाटन पहुंचे और दुर्घटना में घायलो की कुशलक्षेम जानी। कलेक्टर श्री वर्मा ने बीएमओ अमरपाटन एवं हास्पिटल के डॉक्टरो को घायलो का समुचित इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिये। उन्होने अमरपाटन एसडीएम केके पांडेय से घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी भी ली। गुरुवार को अमरपाटन से रामपुर बघेलान जा रही यात्री बस के असरार ग्राम के समीप पलटने से लगभग एक दर्जन यात्रियों को चोंट आई थी। जिसमें 5 गंभीर रुप से घायलो का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में किया गया।

About rishi pandit

Check Also

Satna: कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने मतगणना की तैयारियों का लिया जायजा

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग वर्मा और पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *