Thursday , May 16 2024
Breaking News

Crime: ससुर व पति की मारपीट से परेशान महिला 2 बच्चों को लेकर आत्महत्या के कूद गई नदी में!

Woman reached to commit suicide with children in bilaspur: digi desk/BHN/बिलासपुर/ चकरभाठा के सेंवार गांव में रहने वाली महिला घरेलू विवाद से परेशान होकर अपने दो मासूम बच्चों के साथ नदी में आत्महत्या करने कूद गई। नदी में नहाने के लिए गई एक महिला ने इसे देखकर महिला और उसके बच्चों को निकाल लिया। इसके बाद घटना की सूचना डायल 112 को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को समझाईश दी। इसके बाद महिला को उसके घर पहुंचा दिया गया।

चकरभाठा क्षेत्र में रहने वाली राजेश्वरी गृहणी हैं। वह अपने पति और दो बच्चों को साथ लेकर पिरैया गांव के ईंट भट्टे में काम करती है। महिला ने बताया कि उसका ससुर कलीराम उसे प्रताड़ित करता है। वहीं, इसकी जानकारी देने पर मंगलवार की सुबह पति राजेश्वर ने मारपीट की। इसके बाद महिला अपने एक साल के बेटे और तीन साल की बेटी को साथ लेकर घर से निकल गई। महिला ने अपने बच्चों को लेकर कनेरी गांव पहुंच गई।

यहां पर उसने अपने मासूम बच्चों के साथ अरपा नदी में छलांग लगा दी। वहां नहाने के लिए पहुंची एक महिला ने इसे देख लिया। उसने किसी तरह बच्चों और महिला को पानी से निकाला। इसके बाद घटना की जानकारी आसपास के लोगों को दी। साथ ही इसकी सूचना डायल 112 की टीम को दी गई। इस पर डायल 112 में तैनात आरक्षक सुरेश पटेल वहां पहुंच गए। उन्होंने महिला को समझाइश दी।

सके बाद घटना का कारण पूछा। इसमें महिला ने ससुर और पति द्वारा प्रताड़ित करने की जानकारी दी। पूछताछ के बाद डायल 112 से महिला को उसके घर पहुंचाया गया। पुलिस ने महिला के पति और परिवार वालों को भी घटना की जानकारी दी है। इसके बाद पिरैया गांव के सरपंच हजारी प्रसाद को बुलवाकर महिला और उसके परिवार वालों को समझाइश दी गई।

About rishi pandit

Check Also

बीजापुर में 39 लाख के इनामी नक्सली समेत 30 ने किया समर्पण, पांच महीने में 76 ने किया सरेंडर

बीजापुर. बीजापुर में नक्सल विचारधारा से क्षुब्ध और सरकार की आत्मसमर्पण तथा पुनर्वास नीति से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *