Sunday , June 15 2025
Breaking News

MP: भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा के घर जाने के रास्‍ते बंद, वापस लौटे दिग्विजय सिंह

Former chief minister digvijay singh said bjp mla who broke his knee kneeled in front of congress: digi desk/BHN/भोपाल/ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के घुटने तोड़ने के बयान पर भाजपा व कांग्रेस में चल रहा शीत युद्ध गांधीगीरी तक पहुंच गया है। बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह कई कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ हुजूर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामेश्वर शर्मा के बंगले पर जाने के लिए रामधुन करते रवाना हुए, इसके लिए मिंटो हाल के सामने गांधी जी की प्रतिमा के पास बड़ी संख्या कांग्रेसी इकठ्ठे हो गए थे। दिग्विजय सिंह व कांगेस कार्यकर्ताओं को विधायक रामेश्‍वर शर्मा के आवास जाने के रास्‍तों को बंद कर दिया था। दिग्विजय सिंह सिंह को आवास तक नहीं जाने दिया, बाद में वे भी चले गए। विधायक शर्मा ने भी कांग्रेसियों के स्वागत के लिए स्वागत द्वार व रामधुन के लिए पंडाल लगवाए थे। पुलिस ने कांग्रेसियों को बीच में ही रोक दिया था। बता दें कि बीते दिनों विधायक शर्मा ने शहर के रातीबड़ थाना क्षेत्र के कलखेड़ा गांव में एक सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेसियों के आने पर उनके घुटने तोड़ने की टिप्पणी की थी। इस पर कांग्रेसी गांधीगीरी तरीके से विधायक शर्मा को गांधीजी की प्रतिमा सौंपने उनके बंगले पर जा रहे हैं। बंगले के सामने रामधुन भी करेंगे। कांग्रेस कार्यकर्तााओं ने रास्‍ते में जगह जगह रुककर धरना प्रदर्शन किया।

 दिग्विजय सिंह ने कहा, घुटने तोड़ने वाले भाजपा विधायक ने कांग्रेसियों के सामने घुटने टेके

मध्‍य प्रदेश की राजनीति में इन दिनों छाए ‘घुटने तोड़ने’ वाला बयान चर्चा में बना हुआ है। इस पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि हिंसा पर अहिंसा की जीत। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के घुटने तोड़ने वाले भाजपा विधायक ने कांग्रेसियों के सामने घुटने टेके!! कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए ‘हलुआ पुड़ी’ का निमंत्रण। दिग्विजय सिंह बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जत्था लेकर रामधुन करते हुए भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा के बंगले पर पहुंचेंगे। मिंटो हॉल स्थित गांधी प्रतिमा पर कांग्रेसियों की रामधuन शुरू दिग्विजय सिंह के आने का इंतजार किया जा रहा है।

युवा सदन पर आरम्भ हुई श्रीराम धुन

बड़ी संख्या में श्रीराम भक्त उपस्थित, श्रीराम मय हुआ युवा सदन श्रीराम धुन शर्मा ने भी स्वागत की भरपूर तैयारियां कर रखी हैं। बंगले पर राम दरबार सजाया गया है, स्वागत द्वार बनाए गए हैं और प्रसादी में पूरी, हलवा, सब्जी का इंतजाम किया गया है।

कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा का रामधुन यात्रा को लेकर कहना है कि शर्मा का बयान अमर्यादित होने के साथ ही हिंसा का बढ़ावा देने वाला है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अहिंसा से उसका जवाब देने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ श्ार्मा के बंगले के लिए रवाना हो गए है। इस दौरान करीब 15 सौ कार्यकर्ता गांधी टोपी, सफेद कुर्ता-पैजामा पहनकर मिंटो हाल में एकत्रित हो गए है। कई कांग्रेस कार्यकताओं ने गांधी जी की तस्‍वीर वाली टीशर्ट पहने हुए थे।

About rishi pandit

Check Also

MP: विधायक-सांसदों पर भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व की नजर, संगठन चुनाव में समर्थक या रिश्तेदारों की नहीं कर पाएंगे नियुक्ति

भाजपा संगठन चुनाव पर केंद्रीय नेतृत्व की विशेष नजरMP-MLA को नियुक्ति में हस्तक्षेप नहीं करने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *