Radiologist chinna dua passes away:digi desk/BHN/ चिन्ना दुआ के नाम से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर डॉक्टर पद्मावती दुआ का शुक्रवार को निधन हो गया। चिन्ना जाने-माने पत्रकार विनोद दुआ की पत्नी हैं। उनके कई दोस्तों ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार डॉ. पद्मावती कोरोना संक्रमित थी। उनका इलाज हरियाणा के मेदांता अस्पताल में चल रहा था। उनके पति विनोद दुआ की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी।
बता दें 9 मई को चिन्ना दुआ की बेटी मल्लिका ने बताया था कि मां कोविड संक्रमित हैं। हालांकि तब डॉक्टर पद्मावती होम आइसोलेशन में थी। 31 मई को चिन्ना के इंस्टाग्राम पर स्टेटस शेयर कर जानकारी दी गई कि उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही है। जिसके कारण उनको आईसीयू में शिफ्ट किया गया।