Thursday , May 16 2024
Breaking News

जानें कैसे घर बैठे तकिये से बढ़ाए अपना Oxygen Level,स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताई आसान तकनीक

Know how to increase oxygen:digi desk/BHN/ देश में कोरोना वायरस कहर बरसा रहा है। बड़ी संख्या में मरीजों में ऑक्सीजन (Oxygen) की कमी देखने को मिल रही है। मेडिकल ऑक्सीजन की उपलब्धता और सप्लाई करने के कारण परेशानियां बढ़ती जा रही है। केंद्र सरकार से लेकर प्रदेश सरकार ऑक्सीजन को लेकर तैयारी में जुट गए हैं। वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जनता को कुछ आसान तरीके अपनाने की सलाह दी है। जिससे घर बैठे अपनाकर अपने ऑक्सीजन लेवल (Oxygen Level) को सुधारा जा सकता है।

आइए जानते हैं क्या है तकनीक

 

ऑक्सीजन लेवल में मिलेगा सपोर्ट

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार प्रोनिंग (Proning) एक तरह की प्रोसेस है। जिसमें मरीज को पेट के बल लेटना होता है। यह प्रक्रिया को मेडिकली पूर्फ है। जिसमें सांस लेने में सुधार होता है। साथ ही ऑक्सीजन लेवल में सपोर्ट मिलता है। होम आइसोलेशन में कोविड रोगियों के लिए प्रोनिंग संजीवनी से कम नहीं है। बता दें इस प्रक्रिया को तब करना है जब मरीज को सांस लेने में परेशानी हो रही है। ऑक्सीजन लेवल 94 से कम हो गया हो।

कैसे करें प्रोनिंग

मरीज को पेट के बल लिटा दें। गर्दन के नीचे एक तकिया रखे। एक या दो तकिये छाती और पेट के नीचे रखे। फिर दो तकिये पैर के पंजे के नीचे रखे। 30 मिनट तक इस पोजिशन में लेटे रहने से फायदा होता है। साथ ही पोजिशन बदलकर एक बार दाई व बाई तरफ करवट लेकर लिटाएं। इस प्रोसेस से फेफड़ों में खून का संचार अच्छा होने लगता है। लंग्स में ऑक्सीजन पहुंचता है।

तब न करें प्रोनिंग

खाना खाने के तुरंत बाद प्रोनिंग प्रोसेस नहीं करना चाहिए। भोजन से कम से कम एक घंटे बाद इस प्रक्रिया को अपनाएं। गर्भवती महिलाएं, शरीर में फ्रैक्चर और स्पाइनल से जुड़ी समस्या होने पर नहीं करें। बता दें होम आइसोलेशन मरीजों को समय-समय पर ऑक्सीजन लेवल चेक करते रहना चाहिए। साथ ही बुखार, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर भी मापते रहें।

About rishi pandit

Check Also

होली पर हों रेडी इन कलरफुल फैशन टिप्स के साथ, दिखेंगी स्टाइलिश

होली पर रंग खेलने के साथ ही अगर आपने अभी तक आफ्टरपार्टी के बारे में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *