Thursday , May 16 2024
Breaking News

MCD By Election Result 2021: AAP ने जीती 4 सीटें, भाजपा का सूपड़ा साफ

MCD By Election Result 2021:digi desk/BHN/ दिल्ली नगर निगम के 5 वार्डों के उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक उत्तरी दिल्ली नगर निगम (NDMC) के तहत दो वार्ड और पूर्वी दिल्ली नगर निगम (EDMC) के तीन वार्ड के लिए मतगणना खत्म हो चुकी है। वहीं दिल्ली के शालीमार बाग (उत्तर), रोहिणी-सी, त्रिलोकपुरी, कल्याणपुरी और चौहान बांगर वार्ड में भी वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। दिल्ली नगर निगम की 5 सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे में 4 सीटों पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी जीते हैं तो एक सीट पर कांग्रेस पार्टी ने बाजी मारी है। वहीं भारतीय जनता पार्टी का सूपड़ा साफ हो गया है। भाजपा को एक भी सीट नहीं मिली है।

भाजपा प्रत्याशी को मिले सिर्फ 105 वोट

हैरानी की बात तो ये है कि भाजपा प्रत्याशी को चौधरी बांगर सीट पर मात्र 105 वोट मिले हैं। आम आदमी पार्टी प्रत्याशी ने शालीमार बाग एन, कल्याणपुरी, रोहिणी सी 32 एन वार्ड और त्रिलोकपुरी सीट पर बढ़त बनाई तो वहीं चौधरी बांगर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी जुबैर ने आसानी से जीत प्राप्त कर ली। इस जीत पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद समेत AAP के तमाम नेताओं ने अपने कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। गौरतलब है कि इस उपचुनाव को चुनाव को अगले साल होने वाले दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 के सेमीफाइनल की तरह देखा जा रहा था। इस जीत से आम आदमी पार्टी का मनोबल भी बढ़ेगा।

  • – कल्याणपुरी वार्ड में भाजपा प्रत्याशी सियाराम कनौजिया 692 वोट से पीछे हो गए हैं, आप प्रत्याशी धीरेंद्र कुमार आगे चल रहे हैं।
  • – शालीमार बाग वार्ड 62 एन के निगम उपचुनाव के लिए मतगणना हो रही है। यहां पर आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी सुनीता मिश्रा 2141 वोटों से बढ़त बना ली है।
  • – चौहान पुर बांगर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी जुबैर अहमद ने दूसरे राउंड में बढ़त बना ली है। पूर्वी दिल्ली की चौहान बांगर वार्ड पर कांग्रेस प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं। यहां पर AAP प्रत्याशी व पूर्व विधायक हाजी इशराक खान काफी पीछे चल रहे हैं।
  • – बाहरी स्थित शालीमार बाग 62 एन वार्ड से चार राउंड के बाद आम आदमी पार्टी प्रत्याशी 1031 वोट से आगे चल रहे हैं।
  • – बाहरी दिल्ली स्थित रोहिणी सी वार्ड 32 एन के मतों की गणना रोहिणी सेक्टर 23 स्थित स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में शुरू हुई है। इस वार्ड से दो निर्दलीय समेत कुल 6 प्रत्याशी मैदान में हैं।

 

About rishi pandit

Check Also

जयशंकर ने अमेरिका को चाबहार डील पर बैन वाली धमकी देने पर खूब सुनाया

नईदिल्ली विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने लोकसभा चुनाव को 'नकारात्मक ढंग' से दिखाने के लिए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *