Tuesday , May 7 2024
Breaking News

Arthritis Tips: जोड़ों में दर्द व सूजन से परेशान हैं तो फायदेमंद होंगे ये घरेलू उपचार

Health tips arthritis pain if you are troubled by joint pain and swelling then these home remedies will prove to be effective: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ गठिया एक ऐसी स्थिति है, जिसमें उम्र बढ़ने के साथ लोगों को जोड़ों में सूजन और दर्द की समस्या बनी रहती है। गठिया के विभिन्न प्रकार होते हैं, लेकिन गठिया के दर्द के सामान्य लक्षण शुरुआत में सभी को समान रूप से दिखाई देते हैं। Arthritis Pain होने पर शुरुआत में ये लक्षण दिखाई देते हैं –

– Arthritis में सबसे आम लक्षण जोड़ों का दर्द है। यह किसी भी जोड़ में हो सकता है, आमतौर पर घुटनों, कूल्हों, हाथों और रीढ़ की हड्डी में दर्द ज्यादा होता है।– जोड़ों में दर्द के अलावा कुछ मरीजों में मांसपेशियों में अकड़न का अनुभव भी होता है। शरीर में लगातार दर्द बना रहता है।– गठिया प्रभावित लोगों को जोड़ों में सूजन पैदा कर सकता है, जिससे वे लाल और सूजे हुए दिखाई दे सकते हैं।

– गठिया होने पर लोगों को शरीर में लगातार थकावट महसूस होती है। कुछ विशेष प्रकार के गठिया होने पर जोड़ों में गर्माहट या लालिमा भी हो सकती है।

गठिया के दर्द के लक्षण घरेलू उपचार

गर्म और ठंडी चीज से सिकाई

प्रभावित जोड़ पर बारी-बारी से गर्म और ठंडे पैक से सिकाई करने से दर्द और सूजन को कम करने में मदद मिल सकती है।

रोज 30 मिनट करें व्यायाम

चलने, तैरने और योग जैसे कम प्रभाव वाले व्यायाम जोड़ों की गतिशीलता में सुधार और दर्द को कम करने में मदद कर सकते हैं।

खानपान में सावधानी

गठिया से प्रभावित लोगों को कभी भी ज्यादा वसा युक्त भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा ऐसी खाद्य सामग्री का भी सेवन नहीं करना चाहिए, जिससे गैस्ट्रिक समस्या पैदा हो क्यों इससे भी समस्या बढ़ सकती है।

वजन कम रखें

शरीर के वजन को नियंत्रित करने से भी गठिया की समस्या को कम किया जा सकता है। जोड़ों पर तनाव कम करने और दर्द कम करने में मदद मिल सकती है।

ल्दी से उपचार

हल्दी में करक्यूमिन होता है, जिसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो गठिया के दर्द को कम करने में मदद कर सकते हैं।

अदरक कम करता है सूजन

अदरक में भी सूजन-रोधी गुण पाए जाते हैं और यह गठिया के दर्द को कम करने में मदद कर सकता है।

रोज 15 मिनट करें मालिश

गठिया की समस्या होने पर प्रभावित अंग को रोज 15 से 20 मिनट अलग-अलग तेलों से मालिश करना फायदेमंद हो सकता है। मालिश करने के करीब 1 घंटे बाद स्नान करना चाहिए।

About rishi pandit

Check Also

इंटरनेशनल वुमन डे पर महिलाओं को बनाकर खिलाएं टेस्टी पैनकेक

नई दिल्ली सुबह उठते ही लोग घर की महिलाओं से पूछते हैं कि आखिर आज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *