मैहर विधानसभा की 6 ग्राम पंचायतों में निकाली गई विकास यात्रा
सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार विकास यात्रा 25 फरवरी तक नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित की जा रही है। विकास यात्रा के दौरान गांव-गांव, शहर-शहर शासन की योजनाओं की जानकारी देते हुये विकास कार्यो का लोकार्पण और शिलान्यास भी हो रहा है। विकास यात्रा की इसी कड़ी में बुधवार को मैहर विधानसभा में 6 ग्राम पंचायतों में विकास यात्रा निकाली गई। 11वें दिन की विकास यात्रा में ग्राम पंचायत करौंदी से शुरु हुई। इसके उपरांत ग्राम पंचायत चपना, गोबरी, बरेठी, भटिगवां में शासन की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करते हुये ग्राम पंचायत कांसा में समाप्त हुई।
सांसद गणेश सिंह बुधवार को ग्राम पंचायत गोबरी की विकास यात्रा में शामिल हुये। उन्होने ने ग्रामीणजनों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यक्रमों की जानकारी देते हुये कहा कि 5 फरवरी से शुरु हुई विकास यात्रा जनकल्याण करते हुये आगे बढ़ रही है। विकास यात्रा को जो अभूतपूर्व उत्साह, अपार जन-समर्थन और स्नेह मिल रहा है, यह सब प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में किए गए विकास कार्यों का परिणाम है। इस अवसर पर राजेश राय सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और आमजन उपस्थित रहे।
बुधवार की विकास यात्रा के दौरान ग्राम पंचायत करौंदी में 7 लाख की लागत से तालाब गहरीकरण के काम का शिलान्यास, चपना में 14.98 लाख के पुष्कर धरोहर का शिलान्यास, 27.72 लाख लागत की गौशाला का लोकार्पण, गोबरी में 10 लाख के सामुदायिक भवन, 8 लाख के नाली निर्माण का शिलान्यास किया गया। इसी प्रकार ग्राम पंचायत बरेठी के ग्राम आमटोला में 4 लाख रुपये की लागत से निर्मित किये जाने वाले रंगमंच का लोकार्पण, भटिगवां में 3.81 लाख लागत की बाउण्ड्रीवाल और 7.8 लाख रुपये की लागत के आंगनवाड़ी भवन का लोकार्पण तथा ग्राम पंचायत कांसा 6.74 लाख रुपये लागत के सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया गया।
विकास रथ यात्राः 12वें दिन 37 ग्रामों और 32 नगरीय वार्डों में निकलेगी विकास यात्रा
मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिले में 25 फरवरी तक विकास यात्रा का क्रियान्वयन किया जा रहा है। सतना जिले के निर्धारित रुट चार्ट के अनुसार 12वें दिन 16 फरवरी को 37 ग्रामों तथा 32 नगरीय वार्डो में विकास यात्रा निकाली जायेगी।
राज्य शासन के निर्देशानुसार 12वें दिन जिले में यह विकास यात्रा सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रातः 10 बजे से शाम 6 बजे तक निकाली जाएगी। जिसमें 37 ग्राम कव्हर होंगी। विकास यात्रा के रुटचार्ट के अनुसार विधानसभा रैगांव अंतर्गत नगर परिषद कोठी के सभी 15 वार्ड, रैगांव मैहर के 8 गांव बरहिया, रिगरा, दुबेही, कंचनपुर, जमताल, नादन शिवा प्रसाद, नादन शारदा प्रसाद, जरियारी, चित्रकूट विधानसभा के 7 गांव किटहा, चंदई, अमिलिया, खुटहा, मरवा, बरा, डोमहाई तथा अमरपाटन के 15 गांव मौहरिया लालन, मौहरिया जगन्नाथ, मौहरिया मथरियान, मौहरिया रामगोपाल, मौहरिया देवार्थ, कसेई, गडौली, जरमोहरा, बर्रेहबड़ा, बर्रेह चौहानटोला, बर्रेह पटिलाल टोला, बर्रेह गुरुदयाल, बर्रेह जोखुराम, बर्रेह मनिराम और बर्रेह बिहारीराम में विकास यात्रा निकलेगी। इसी प्रकार विधानसभा नागौद अंतर्गत नगर परिषद उचेहरा के सभी 15 वार्डों में विकास यात्रा निकाली जायेगी।
विकास यात्रा 12वें दिन सतना विधानसभा क्षेत्रातंर्गत नगर पालिक निगम सतना के वार्ड क्रमांक 29, 30 को कव्हर करेगी। जबकि रामपुर बघेलान विधानसभा अंतर्गत 7 गांव चकदही, सरांय, खगौरा, बीरनई, सिधौली, सतरी और मरौहा में विकास यात्रा निकाली जायेगी।