Crime a girls body was dragged for 4 kms after hitting by car all accused arrested by sultanpuri police: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ राजधानी दिल्ली के कंझावला थाने में कार सवार लोगों ने स्कूटी पर सवार एक लड़की को टक्कर मार दी और उसकी बॉडी को 4 किलोमीटर तक गाड़ी के साथ घिसटती रही। पुलिस ने इस लड़की की बॉडी को न्यूड अवस्था में बरामद किया। दिल्ली पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, बलेनो गाड़ी में सवार पांच लड़कों ने एक स्कूटी सवार लड़की को टक्कर मार दी। इस दौरान लड़की की बॉडी गाड़ी में फंस गई। आरोपियो ने टक्कर मारने के बावजूद गाड़ी नहीं रोकी और लड़की की बॉडी को चार किलोमीटर तक घसीटा। बाद में लड़की का निर्वस्त्र शव बीच सड़क पर बुरी हालत में बरामद हुआ। उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन लड़की ने पहले ही उसने दम तोड़ दिया था। पुलिस ने गाड़ी के नंबर के आधार पर आरोपियों को ढूंढ निकाला और गिरफ्तार कर लिया।
पांच लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज
दिल्ली पुलिस ने कार में सवार पांचों लड़कों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों का कहना है कि उन्हें मालूम ही नहीं चला कि लड़की की बॉडी गाड़ी में फंस गई है। लेकिन पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपियों को जरूर पता चल गया था कि लड़की की बॉडी गाड़ी में फंस गई है, लेकिन वो भागने के फिराक में थे, इसलिए उन्होंने गाड़ी नहीं रोकी। पुलिस ये भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं इस घटना के वक्त इन युवकों ने शराब तो नहीं पी रखी थी। पुलिस ने कार में सवार सभी पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।उधर, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
प्रत्यक्षदर्शी ने दी जानकारी
इस घटना के खुलासे में एक प्रत्यक्षदर्शी का बड़ा हाथ बताया जा रहा है। पुलिस को एक प्रत्यक्षदर्शी ने फोन कर बताया कि कुतुबगढ़ की ओर जा रही एक बलेनो कार में एक शव लटका हुआ है। कॉलर ने पुलिस को कार का नंबर भी बताया। इसके बाद पुलिस तुरंत हरकत में आ गई और गाड़ी को ट्रेस कर के उसमें सवार पांच युवकों को पकड़ लिया। इसी दौरान एक दूसरे कॉलर ने पीसीआर कॉल में बताया कि बीच सड़क पर एक लड़की का शव नग्न अवस्था में पड़ा है। इसके बाद पुलिस ने बॉडी को अस्पताल भिजवाया।