Thursday , May 16 2024
Breaking News

New Year 2023: रविवार के दिन से शुरू हो रहे नए साल 2023 में छह योगों का संयोग, 5 राशियों की बदलेगी किस्‍मत

New Year Horoscope 2023 Zodiac Signs: digi desk /रायपुर/साल 2022 का समापन शनिवार के दिन हो रहा है, साल की शुरुआत भी शनिवार को हुई थी। अब नया साल 2023 का शुभारंभ रविवार से हो रहा है। पूरे साल रवि यानी सूर्य ग्रह का प्रभाव रहेगा। जिस जातक की कुंडली में सूर्य उच्च स्तर का होगा, उसे मान सम्मान की प्राप्ति होगी। नए साल में छह योगों का संयोग बन रहा है। यह संयोग शुभ फलदायी होगा।

ये हैं छह योग

ज्योतिषाचार्य पंडित मनोज शुक्ला के अनुसार नए साल के पहले दिन छह योगों में शिव योग, शश योग, सर्वार्थसिद्धि योग, सिद्धि योग और रवि योग का संयोग बन रहा है। रविवार को सूर्यदेव का वार माना जाता है, सूर्य का दूसरा नाम रवि भी है। सूर्य को ग्रहों का देवता भी माना जाता है। चूंकि नए साल की शुरुआत रविवार से हो रही है, इसलिए सूर्य का खास प्रभाव रहेगा। नया साल सभी राशि के जातकों के लिए शुभदायी होगा।

प्रगति के द्वार खुलेंगे

2023 के पहले दिन 1 जनवरी को सूर्य ग्रह और बुध ग्रह बुध धनु राशि में विद्यमान रहेगा। इसी तरह शुक्र ग्रह और शनि ग्रह मकर में होगा।गुरु ग्रह मीन राशि में और चंद्र ग्रह के साथ राहु राह मेष में होगा। केतु ग्रह तुला में रहेगा। ग्रहों और राशि की यह स्थिति शुभकारक है। खासकर धनु, मकर, मीन, मेष, तुला राशि वालों के लिए प्रगति के द्वार खुलेंगे।

नए साल की सुबह रविवार को सूर्य, शनि ग्रह एवं देवताओ के गुरु माने जाने वाले वृहस्पति स्वराशि में विद्यमान रहेंगे। ज्योतिष में इसे श्रेष्ठ माना गया है। कोई ग्रह यदि स्वयं की राशि में होता है तो वह शुभ फल प्रदान करता है।

छह ग्रहण का संयोग

नए साल में छह ग्रहण पड़ रहा है। इसमें तीन सूर्य और तीन चंद्र ग्रहण पड़ेगा। इसमे से तीनों सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा। साथ ही एक चंद्र ग्रहण नहीं दिखेगा। केवल दो चंद्रग्रहण दिखाई देंगे।

प्राकृतिक आपदा

ग्रहण का प्रभाव भूमंडल पर होगा। भूकंप, बाढ़, गंभीर दुर्घटना की संभावना है।

About rishi pandit

Check Also

वृद्धि योग: वृषभ, सिंह, कन्या, मकर और मीन राशि के लिए शुभ समय

कल 14 मई दिन मंगलवार को चंद्रमा अपनी ही राशि कर्क में संचार कर रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *