Friday , May 10 2024
Breaking News

Rashifal 24th December: विदेश यात्रा के योग बनेंगे, शुभ समाचार मिलेगा, जानिए शनिवार का पंचांग और राशिफल

24 दिसंबर 2022 का दैनिक पंचांग:  हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आइए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय।

तिथि  प्रतिपदा12:06 तक
नक्षत्र   पूर्वाषाढा22:15 तक
करणबव
बालव
12:06 तक
22:15 तक
पक्षशुक्ल 
वार   शनिवार 
योग  ध्रुव29:09 तक
सूर्योदय07:06 
सूर्यास्त17:46 
चंद्रमा   धनु 
राहुकाल09:46 − 11:06 
विक्रमी संवत्  2079 
शक सम्वत1944  
मासपौष 
शुभ मुहूर्तअभिजीत12:05 − 7

राशिफल

मेष- आपके लिए आज का दिन मध्यम रहेगा। दांपत्य जीवन में तनाव बना रहेगा और जीवन साथी किसी बात को लेकर आप से नाराज हो सकता है। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

वृषभ-आज आपको अपने परिवार के लोगों की तरफ से कोई उपहार मिल सकता हैं। आज मित्रों के साथ कुछ समय बिताएंगे और नई योजनाओं को लेकर उत्साहित रहेंगे। आपको विदेश से कुछ शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है और अचानक विदेश यात्रा संभव है।

मिथुन-आज जीवनसाथी के साथ आपको बातचीत में थोड़ी नरमी बरतनी चाहिए। धैर्य रखने पर आपके रिश्ते मधुर होंगे। नियमित योग करने से आपका स्वास्थ्य भी बेहतर बना रहेगा। आज कुछ कामों में आपको अधिक समय लग सकता है। आपको टेंशन लेने से बचना चाहिए।

कर्क-आपके लिए आज के दिन अनुकूल रहेगा। आपके शादीशुदा जीवन में खुशियां रहेंगी और जीवन साथी और आपके बीच प्रेम और आकर्षण की बढ़ोतरी होगी। किसी नई संपत्ति को खरीदने का सौदा कर सकते हैं।

सिंह- वित्तीय स्थिति में सुधार होगा और निवेश योजनाओं पर भी विचार किया जाएगा। किसी दूसरे स्थान पर जाना हो सकता है। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। अगर आप कोई नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो यह समय आपके लिए बहुत ही उत्तम है। परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा।

कन्या-आज आपका दिन शानदार रहेगा। कोई दोस्त घर पर मिलने आ सकता है। साथ में कोई मूवी देखने का प्लान बना सकते हैं. आपके अधूरे काम पूरे हो जाएंगे। बिजनेस में नए एग्रीमेंट हो सकते हैं। संपत्ति बढ़ाने की कोई योजना सफल हो सकती है।

तुला-आपके लिए आज का दिन भागदौड़ से भरा रहने वाला है। आज आप बेवजह के कामों में व्यस्त रहेंगे, जिससे दिन कब बीतेगा, यह तो आपको पता नहीं चलेगा लेकिन आप थोड़े परेशान होंगे और मानसिक तनाव बढ़ेगा। परिवार के लोगों से आपको खुशी मिलेगी और परिवार का माहौल संतुष्टि देगा।

वृश्चिक-आज संबंधियों से सहायता प्राप्त होगी. बेरोजगारों को रोजगार के साधन मिलेंगे। गलत लोगों की संगत के कारण कुछ गलत कामों की ओर आपका रुझान बढ़ सकता है। अगर आप अपने प्रिय को पर्याप्त समय न दें, तो वह नाराज हो सकता है।

धनु- आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। परिवार वालों के साथ धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जाएंगे। आपके मित्रों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। आर्थिक रूप से आपको लाभ की प्राप्ति होगी। आपके काम में नयापन आएगा।

मकर-आज का दिन आपके लिए मध्यम रहेगा। आप यदि व्यापार करते हैं तो आपको उसमें सफलता मिलेगी और नौकरी करने वालों को ज्यादा मेहनत करने की जरूरत पड़ेगी। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन प्रेम और स्नेह से भरा रहेगा।

कुंभ-आज काफी उत्साहित नजर आएंगे। काम से संबंधित यात्रा हो सकती है। जिससे आपके लिए नए रास्ते खुलेंगे। दोस्तों और संबंधियों से संबंध मजबूत बनेंगे। छोटे भाई-बहन एवं मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। ऑफिस में अधिकारियों से मिला सहयोग आपके उत्साह में इजाफ़ा करेगा।

मीन-आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। ऑफिस में आपको कोई नया काम मिल सकता है, जिसमें आप अपनी मेहनत से सफल भी हो सकते हैं। परिवार से जुड़े किसी काम के लिए थोड़ी भागदौड़ हो सकती है।

About rishi pandit

Check Also

इन राशि वालों को बुध ग्रह के मिथुन राशि में प्रवेश से मिलेगा लाभ

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर एक ग्रह की चाल का व्यक्ति के जीवन पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *