Saturday , October 31 2026
Breaking News

Satna: नेशनल लोक अदालत 11 मई को


सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार वर्ष 2024 की दूसरी नेशनल लोक अदालत का आयोजन शनिवार 11 मई को उच्च न्यायालय स्तर से लेकर जिला न्यायालयों, तालुका न्यायालयों, श्रम न्यायालयों, कुटुम्ब न्यायालयों में किया जायेगा। सतना जिले में नेशनल लोक अदालत के मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ एडीआर भवन सतना के सभागार में प्रातः 10ः30 बजे प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अजय श्रीवास्तव करेंगे।

तीरंदाजी की विभिन्न विधाओं का प्रतिभा चयन कार्यक्रम 11 और 12 मई को जबलपुर में
सतना 9 मई 2024/प्रभारी खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी सतना ने बताया कि वर्ष 2024-25 में मध्यप्रदेश राज्य अकादमी जबलपुर द्वारा तीरंदाजी की विभिन्न विधाओं का प्रतिभा चयन कार्यक्रम 11 और 12 मई को रानीताल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स जबलपुर में आयोजित किया जा रहा है। उन्होने बताया कि चयन कार्यक्रम प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक आयोजित होगा। निर्धारित कार्यक्रमानुसार 11 मई को प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे से इंडियन राउंड इवेंट का स्किल टेस्ट, दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक रीकर्व/कंपाउंड इवेंट का का स्किल टेस्ट होगा। प्रभारी खेल अधिकारी ने बताया कि 12 मई को प्रातः 7 बजे से शाम 5 बजे तक फिजिकल और मेडीकल टेस्ट किया जायेगा। प्रतिभा चयन कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले खिलाड़ियों को आयु, मूल निवासी/स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा। यात्रा, भोजन, आवास एवं अन्य व्यय का वहन खिलाड़ियों को स्वयं करना होगा।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *