Monday , November 2 2026
Breaking News

ICICI बैंक का दिवाली तोहफा, ग्राहकों के लिए बढ़ाई FD की ब्याज दरें

नईदिल्ली 

RBI की तरफ से ब्याज दरों में इजाफे के बाद से ही उम्मीद की जा रही थी कि आने वाले समय में बैंकों की तरफ से एफडी रेट्स में बढ़ोतरी हो सकती है। आईसीआईसीआई बैंक की तरफ से दिवाली से पहले अपने ग्राहकों के लिए बड़ा ऐलान किया गया है। इस प्राइवेट बैंक ने 3 करोड़ रुपये से कम की एफडी की ब्याज दरों में इजाफा किया है। इस बैंक ने ब्याज दरों को 10 बेसिस प्वाइंट बढ़ा दिया है। इस रिवीजन के बाद अब सीनियर सिटीजन को बैंक की तरफ से 7.20 प्रतिशत ब्याज एफडी पर ऑफर किया जा रहा है। वहीं, सामान्य नागरिकों को बैंक की तरफ से अधिकतम 6.60 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है।

ICICI bank ने किस पीरियड के एफडी के रेट्स में किया इजाफा (ICICI Bank FD rates)
प्राइवेट बैंक ने कुछ चुनिंदा टाइम पीरियड के एफडी की दरों में बदलाव किया है। 2 साल एक दिन से 3 साल की एफडी पर अब बैंक 6.55 प्रतिशत ब्याज दे रहा है। पहले इनटरेस्ट रेट्स 6.45 प्रतिशत था। यानी बैंक ने 10 बेसिस प्वाइंट का इजाफा यहां किया है।

इसके अलावा 3 साल एक दिन से 5 साल की एफडी पर अब बैंक की तरफ से 6.60 प्रतिशत ब्याज ग्राहकों को दिया जाएगा। पहले ग्राहकों को 6.50 प्रतिशत ब्याज इस टाइम पीरियड के लिए मिलता था। इसके अलावा 5 साल एक दिन से 10 साल की एफडी की दरों में भी बैंक ने बढ़ोतरी की है। अब इस टाइम पीरियड के लिए ग्राहकों को 6.60 प्रतिशत ब्याज मिलता है। पहले 6.50 प्रतिशत ब्याज मिल रहा था।

इसके अलावा बैंक ने 5 ईयर टैक्स सेवर एफडी की दरों को भी 6.50 प्रतिशत से बढ़ाकर 6.60 प्रतिशत कर दिया है।

कम समय के लिए बैंक कितना दे रहा है ब्याज
7 से 45 दिन की एफडी के लिए यह बैंक 2.75 प्रतिशत ब्याज दे रहा है। 46 से 90 दिन की एफडी के लिए बैंक की तरफ से 4 प्रतिशत ब्याज ऑफर किया जा रहा है। 91 दिन से 184 दिन की एफडी पर 4.50 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है। वहीं, 185 दिन से 1 साल से कम की एफडी पर ICICI bank 5.50 प्रतिशत ब्याज दे रहा है।

1 साल से 18 महीने से कम की एफडी करवाने पर बैंक की तरफ से 6.25 प्रतिशत का ब्याज मिलेगा। 18 महीने से 2 साल तक की एफडी पर 6.30 प्रतिशत का ब्याज बैंक दे रहा है।

सीनियर सिटीजन को कितना ब्याज बैंक दे रहा है (ICICI Bank FD rates for senior citizens)
2 साल एक दिन से 3 साल तक की एफडी पर आईसीआईसीआई बैंक की तरफ से 7.05 प्रतिशत ब्याज ऑफर किया जा रहा है। पहले ब्याज दर 6.95 प्रतिशत थी। 3 साल एक दिन से 5 साल तक की एफडी पर बैंक 7.20 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। यहां भी 10 बेसिस प्वाइंट का इजाफा किया गया है।

5 साल एक दिन से 10 साल तक की एफडी पर बैंक की तरफ से 7 प्रतिशत की जगह 7.10 प्रतिशत ब्याज अब मिलेगा। 5 ईयर टैक्स सेवल एफडी रेट्स 7.10 प्रतिशत से बढ़ाकर 7.20 प्रतिशत सीनियर सिटीजन के लिए कर दिया गया है।

About rishi pandit

Check Also

RIL Q2 Results: रिलायंस का मुनाफा 41% बढ़कर ₹25,548 करोड़ पहुंचा, Jio का भी शानदार प्रदर्शन

मुंबई  मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने वित्त वर्ष 2026-27 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *