Monday , May 20 2024
Breaking News

Astrology: तांबे के लोटे में स्वच्छ जल लेकर करें घर में छिड़काव, लक्ष्मी होगी प्रसन्न

Take clean water in a copper pot and sprinkle it in the house mother lakshmi will be happy: digi desk/BHN/बिलासपुर/ घर में क्लेश बढ़ रहा हो,काम में बाधा,नौकरी में संकट और धनहानि होने पर तांबे के लोटे में स्वच्छ जल लेकर पूरे घर में छिड़काव करना चाहिए। ये उपाय करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न् होती हैं। धन-धान्य की भी वृद्धि होती है। ऐसा करने से घर की नकारात्मकता दूर होती है और घर में खुशियां आती हैं। घर के सदस्य भी स्वस्थ रहते हैं।

ज्योतिषाचार्य पंडित शिवानंद के मुताबिक घर में यदि पैसा नहीं आ रहा। धन की कमी और संपत्ति का नाश हो रहा है, तब समझ लेना चाहिए कि उस घर में दरिद्रता प्रवेश कर गई है। साफ-सफाई से लेकर दैनिक दिनचर्या और पूजा पाठ में ध्यान देने की जरूरत है। घर की साफ-सफाई के साथ पानी से किया गया। एक छोटा सा उपाय आपके जीवन में सुख समृद्धि ला सकता है। इसमें से पानी का एक उपाय है मुख्य द्वार पर पानी छिड़कने का। तांबे के लोटे से पानी का छिड़काव करने से दरिद्रता दूर होती है।

इस कार्य में महिलाएं काफी आगे होती हैं। वे हर वक्त घर को साफ-सुथरा रखने के प्रयास करती हैं। यही कारण है कि महिलाओं को गृहलक्ष्मी भी कहा जाता है। वास्तु के लिहाज से भी इसके कई लाभ हैं। तांबे को पवित्र माना जाता है और वैज्ञानिक रूप से भी इसका काफी महत्व है। डाक्टर और वैद्य भी रात भर तांबे के बर्तन में पानी रखकर सुबह इसका पानी पीने की सलाह देते हैं। यह स्वास्थ्य के लिहाज से भी उत्तम माना जाता है। मुख्य द्वार पर पानी का छिड़काव करने से घर के बाहर मौजूद कीटाणु भी नष्ट हो जाते हैं। इससे घर के आसपास का वातावरण साफ होता है। सुबह उठकर मां लक्ष्मी की विशेष पूजन भी करना चाहिए। गरीबों को दान करना चाहिए। ऐसा करने से जल्द ही घर में सकारात्मक बदलाव दिखाई देने लगेगा।

About rishi pandit

Check Also

जानें कौन सी 3 राशियों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन होगा बेहद लाभकारी

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर एक ग्रह निश्चित अंतराल के बाद अपनी राशि और चाल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *