Wednesday , May 29 2024
Breaking News

Anuppur: घर पर झगड़ा करने के बाद बिजली के टावर पर चढ़ गया युवक, मुंबई से बंद करानी पड़ी आपूर्ति

अनूपपुर,भास्कर हिंदी न्यूज़/  कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बकेली गांव के पास गुरुवार को एक युवक विद्युत हाईटेंशन लाइन टावर पर चढ़ गया। घर में विवाद होने के कारण वह चार घंटे तक करीब 45 मीटर ऊंचे टावर पर चढ़ा रहा। मुंबई से ट्रांसमिशन लाइन बंद कराकर उसे किसी तरह नीचे उतारा गया।

शराब के नशे में था युवक 

ग्राम पसला निवासी रोहित सिंह (38) पुत्र समयलाल सिंह अपने ससुराल ग्राम पंचायत बकेली के छपराटोला में कुछ वर्ष से रह रहा है। सुबह घर पर झगड़ा हुआ तो वह करीब 12:30 बजे गांव के पास चार लाख केवी विद्युत हाईटेंशन लाइन टावर पर चढ़ गया। युवक शराब के नशे में था। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी, कोतवाली पुलिस का स्टाफ व एनडीआरएफ की टीम पहुंची।

इंसुलेटर पर बैठने से बची जान 

युवक टावर और कंडक्टर के बीच एक इंसुलेटर पर बैठ गया था। आगे बढ़ता तो उसे करंट का झटका भी लग सकता था। युवक को नीचे आने के लिए कहा जा रहा था, लेकिन वह उतर नहीं पा रहा था। छत्तीसगढ़ के कोरबा पावर प्लांट के सब-स्टेशन से उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली सब-स्टेशन बिजली आती है। विद्युत आपूर्ति रोकने के लिए मुंबई से अनुमति ली गई। दोपहर करीब 2:30 से 6:05 बजे तक हाईटेंशन टावर लाइन से विद्युत सप्लाई बंद कराई गई। पांच सदस्यीय बचाव दल के सदस्यों ने करीब 3:40 बजे टावर पर चढ़ना शुरू किया। टीम के सदस्य उसके नजदीक पहुंचे और समझा-बुझाकर सेफ्टी बेल्ट दिया गया। सावधानीपूर्वक युवक के अर्थिंग से पूरे शरीर को डिस्चार्ज किया गया। उसे 4:30 बजे टीम ने उतार कर लाई।

 

About rishi pandit

Check Also

Satna: राशन दुकानों की वस्तुस्थिति का खाद्य अधिकारियों ने किया निरीक्षण

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ कलेक्टर मैहर रानी बाटड द्वारा मैहर जिले की शासकीय उचित मूल्य दुकानों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *