Saturday , September 28 2024
Breaking News

सोनीपत में रबर की फैक्ट्री में भीषण आग से सिलेंडरों में ब्लास्ट, 40 से ज्यादा श्रमिक झुलसे, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया

सोनीपत
सोनीपत जिले की राई औद्योगिक क्षेत्र की रबर फैक्ट्री में मंगलवार को भीषण आग लग गई। इस दौरान सिलेंडरों में ब्लास्ट हुए, जिससे 40 से ज्यादा श्रमिक झुलस गए। फैक्ट्री में फंसे कर्मचारियों को बाहर निकाला गया है। मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फैक्ट्री में रबर होने की वजह से आग तेजी से फैल गई। 16 श्रमिक नागरिक अस्पताल पहुंचे हैं। आठ को पीजीआई रेफर किया गया है। वहीं, कुछ को निजी अस्पतालओं में भर्ती कराया गया है। नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों को इमरजेंसी ड्यूटी के लिए बुलाया गया है। जिले भर की एंबुलेंस को बुला लिया गया है।

About rishi pandit

Check Also

वंदे भारत ट्रेन का डंका दुनियाभर में, जापान की बुलेट ट्रेन को पीछे छोड़ा, कई देशों ने खरीदने में दिखाई दिलचस्पी

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेक इन इंडिया नीति का पूरी दुनिया में डंका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *