Monday , May 20 2024
Breaking News

Satna: भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा पश्चिमी मंडल द्वारा हुआ पौधारोपण

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/  भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार युवा मोर्चा द्वारा  वृक्षारोपण अभियान के शुभारंभ के अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष विजय तिवारी ने कहा कि शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय प्रेम नगर में हरा भरा मध्य प्रदेश वृहद वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ आज पौधों का वैदिक रीति रिवाज के साथ पूजा उपरांत हो गया। पर्यावरण को संतुलन बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण नितांत आवश्यक है पर्यावरण प्रेमियों से अपील है कि हरा-भरा मध्य प्रदेश वृक्षारोपण अभियान में सहयोग कर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

श्री तिवारी ने आगे कहा कि ऐसा कहा गया है कि एक वृक्ष रोपण करने में उसकी देखरेख पालने पहुंचने में सौ पुत्रों के बराबर पुण्य की प्राप्ति होती है इसलिए हमें अपने अपने घरों के आसपास पार्कों में खुली जगह में वृक्ष अवश्य लगाएं। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण व वृक्षारोपण अवश्य करने उनकी सेवा करने का संकल्प लिया गया। वृहद वृक्षारोपण में आम नींबू जामुन पीपल बिही व अन्य फलदार वृक्ष रोपण किया गया।

इनकी रही उपस्थिति

इस अवसर पर जितिन यादव विजय यादव छोटू सेन आयोजक, कार्यक्रम के अतिथि विजय तिवारी, सोनू सिंह, अध्यक्ष पर्यावरण वृक्षारोपण मोनू चुटकुले, जिला कार्यालय मंत्री युवा मोर्चा आर्यन बाल्मिक, पश्चिमी मंडल मंत्री शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय प्रेम नगर प्राचार्य सुखेंद्र सिंह, स्टॉप समस्या
वर्तमान पार्षद बाल्मिक मल्ला, पूर्व पार्षद राधा श्रीवास्तव, वार्ड अध्यक्ष बृजेश कुमार शुक्ला, भारतीय जनता पार्टी नगर मंत्री विजय दुबे, ममता गुप्ता, राजाराम, विजय यादव, शिव कुमार सिंह, सुबोध मिश्रा, राम किशोर केवट, सुरेश कुमार चतुर्वेदी, राजाराम यादव, जगत यादव, अंजन खत्री, ममता गुप्ता, राजू तिवारी, विजय सेन, सुनील सोनी, विजय गुप्ता, भाजपा पश्चिम मंडल मीडिया प्रभारी राजेश त्रिपाठी नीलू इत्यादि लोग मौजूद रहे।

About rishi pandit

Check Also

Satna: वृद्धजनों के लिए स्वास्थ्य शिविर आज

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ राष्ट्रीय वृद्धजन स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम अंतर्गत जिला स्तर पर वृद्धजनों का स्वास्थ्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *