Wednesday , May 15 2024
Breaking News

Hastrekha: किस्मत वालों के हाथों पर होता है ये निशान, दिलाता है कामयाबी

Hastrekha shastra this mark is on the hands of the lucky ones it gives success everywhere: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ कई लोगों के हाथ में मंदिर का चिन्ह होता है। यह निशान बहुत ही कम लोगों के हाथों में मिलता है। इस स्थिति में पहले वर्ग बनता है। उसके ऊपर त्रिकोण मंदिर जैसी रचना बनती है। अगर इस पर झंडे जैसी रचना हो तो यह बेहद शुभ है। ऐसे जातकों पर दैवीय कृपा बरसती है। इन लोगों की धर्म के प्रति खास रुचि होती है। यह मंदिर का निशान गुरु पर्वत पर बनता है। यदि शनि पर्वत पर मंदिर का चिह्न बनता है। ऐसे लोग तंत्र-मंत्र और गुप्त विद्या में महारत हासिल करते हैं।

धार्मिक कार्यों में रूचि

सूर्य रेखा पर मंदिर का चिह्न बनता है। ऐसे लोगों की कीर्ति दुनियाभर में फैलती है। केतु पर्वत पर मंदिर बनने से ऐसे जातकों को आध्यात्मिक ज्ञान बहुत अधिक होता है। ये इस क्षेत्र में विशेष स्थान हासिल करते हैं। वहीं धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। ये लोग धर्म और जगत के कल्याण के लिए आगे रहते हैं।

समाज में मिलता मान-सम्मान

हस्त शास्त्र के अनुसार ये लोग धर्म से धन की ओर बढ़ते हैं। ऐसे जातक अपनी वाणी से लोगों को प्रभावित करते हैं। जिन लोगों के हाथ में मंदिर का निशान होता है। उनके खिलाफ जादू-टोने का असर नहीं होता है। समाज में मान-प्रतिष्ठा मिलती है। धन-दौलत मिलता है।

पैसों की नहीं रहती कमी

अगर भाग्य रेखा हथेली में मस्तिष्क रेखा से निकलकर शनि पर्वत तक पहुंचती है। ऐसे व्यक्ति परिश्रम, मेहनत और योग्यता के बल पर आगे बढ़ते हैं। यदि हथेली में भाग्य रेखा स्पष्ट होने के साथ शनि पर्वत तक हो और जीवन रेखा घुमावदार हो। ऐसे जातक के पास पैसों की कमी नहीं रहती। ऐसी रेखाओं का वाला व्यक्ति लग्जरी जीवन जीता है।

 

About rishi pandit

Check Also

वृद्धि योग: वृषभ, सिंह, कन्या, मकर और मीन राशि के लिए शुभ समय

कल 14 मई दिन मंगलवार को चंद्रमा अपनी ही राशि कर्क में संचार कर रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *