Tuesday , July 22 2025
Breaking News

Satna: हरियाली अमावस्या में पौधा रोपण हमारी सांस्कृतिक परंपरा- कलेक्टर

अंकुर अभियान के तहत कलेक्टर कार्यालय से पौधरोपण अभियान का शुभारंभ

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/राज्य शासन द्वारा संपूर्ण मध्यप्रदेश में हरियाली अमावस्या के अवसर पर अंकुर अभियान के तहत वृहद पौधरोपण कार्य की शुरुआत की गई है। पौधरोपण अभियान लगातार 15 अगस्त तक चलेगा। सतना जिले में वृहद पौधरोपण अभियान का शुभारंभ हरियाली अमावस्या के दिन कलेक्टर अनुराग वर्मा ने कलेक्ट्रेट परिसर से अशोक का पौधा रोप कर किया। कलेक्टर ने इस अवसर पर कहा कि समाज में हरियाली अमावस्या पर पौधारोपण करना हमारी सांस्कृतिक परंपरा रही है। आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. परीक्षित झाड़े, आयुक्त नगर निगम राजेश शाही, डिप्टी कलेक्टर सुरेश जादव, एसडीएम नीरज खरे, जनसम्पर्क अधिकारी राजेश सिंह, जिला आपूर्ति अधिकारी केके सिंह, जिला समन्वयक जन अभियान डॉ. राजेश तिवारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों सहित जन अभियान परिषद के मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के छात्र उपस्थित रहे।पौधारोपण कार्यक्रम में सभी अधिकारियों द्वारा पौधे का रोपण किया गया। उसके उपरान्त अंकुर एप के माध्यम से पौधे की फोटो अपलोड की गई। कार्यक्रम में कलेक्टर अनुराग वर्मा द्वारा शासन के इस महत्वपूर्ण अभियान में सभी सतना वासियों को आगे बढ़कर सहभागिता करनें का आह्वान किया गया। उन्होनें सभी को संबोधित करते हुये कहा कि पेड़ हमारे जीवन के महत्वपूर्ण अंग हैं। उनका संरक्षण एवं संवर्धन हमारे लिये उतना ही महत्वपूर्ण है, जितना हमारे लिये भोजन करना। क्योंकि पेड़ जहां हमारे भोजन के साधन जुटाते हैं वहीं प्राणवायु प्रदान कर हम सभी के जीवन की रक्षा करते हैं। पेड़ों से हमे औषधियों तथा जीवन उपयोगी कई वस्तुयें प्राप्त होती है।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. परीक्षित झाड़े नें पौधारोपण के उपरान्त सभी ग्रामवासियों से अपील करते हुये कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत अंकुर अभियान में सक्रिय भागीदारी कर अपनें ग्राम पंचायत की हरियाली को बढ़ाये। प्रत्येक ग्रामवासी कम से कम एक पौधा लगाकर उसे वायुदूत एप में अपलोड करें, जिससे इस हरियाली महोत्सव में सतना जिले की प्रगति सबसे अच्छी बन सके। कार्यक्रम में उपस्थित आयुक्त नगर निगम राजेश शाही द्वारा उपस्थित सभी आगन्तुकों को पौधारोपण जैसे पवित्र कार्य से जुड़ने ंके साथ ही आगामी समय में वृहद स्तर पर पौधारोपण कार्य में सहभागिता करनें हेतु प्रोत्साहित किया गया।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *