Friday , May 10 2024
Breaking News

Satna: पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास द्वारा शासकीय व्यंकट स्कूल-2 में  प्रतिभावान छात्रों का हुआ सम्मान

दस छात्रों को पुरस्कार दिये गये

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/  पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास सदैव प्रतिभावान छात्र छात्राओं को प्रोत्साहन करने के लिए विद्यालय स्तर पर सतना के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। प्रातः 11:00 बजे शासकीय वेंकट क्रमांक 2 के प्राचार्य दिलीप कुमार पांडे एवं न्यास कार्यकर्ताओं ने ग्यारहवीं कक्षा के जो छात्र बारहवीं में अध्ययन कर रहे हैं ऐसे कला, विज्ञान, वाणिज्य एवं गृह विज्ञान संकाय के प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वालों को भी सम्मानित किया। सर्वप्रथम विद्यालय प्राचार्य द्वारा माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया।

न्यास की सक्रिय कार्यकर्ता श्रीमती मनीषा सिंह ने न्यास की गतिविधियों से विद्यालय स्टाफ एवं छात्रों को विस्तार से जानकारी दी उन्होंने कहा कि न्यास के द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में जरूरतमंदों की सेवा के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है 6 एवं 7 अगस्त को निशुल्क हेल्थ चेक अप कैंप सरस्वती स्कूल कृष्णा नगर में आयोजित किया गया है ऑनलाइन के माध्यम से पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर आप अपना पंजीयन करवा सकते हैं। सेवा न्यास को द्वारा शहर को हरा भरा रखने के लिए हरा भरा सतना लक्ष्य अपना अभियान चलाया जा रहा है आप अपने जन्मदिवस पर एक वृक्ष लगाने का संकल्प लें न्यास परिवार द्वारा रोपण किए गए पौधों को 5 वर्षों तक उसकी सेवा की जाती है उसमें पानी व खाद रखरखाव देखभाल न्यास कार्यकर्ता करते हैं क्योंकि वृक्ष ही हमारा जीवन है। अपने शहर व विद्यालय का नाम रोशन करने वाले उच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जा रहा है।

सेवा न्यास की टीम ने सतना शहर के 10 विद्यालयों का चयन किया है।
आज कक्षा दसवीं में उच्च अंक अर्जित करने वाले हरिओम शुक्ला, शिवांश सिंह बघेल कक्षा दसवीं में उच्च अंक अर्जित करने वाले छात्रों का सम्मान किया गया साथ ही ऋतुराज वर्मा,शुभम अहिरवार,मानवेंद्र सिंह, शिवम कुमार त्रिपाठी,अनुज कुशवाहा, आलोक पांडे, मनीष कुशवाहा, श्लोक जयसवाल, कक्षा ग्यारहवीं में उच्च अंक अर्जित करने के लिए उनका सम्मान किया गया व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।सम्मान पाकर छात्रों के चेहरे खिल उठे।

दसवीं कक्षा के प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त छात्र/छात्राओं को सम्मानित किया

इस सम्मान समारोह में चयनित प्रत्येक छात्र को प्रमाण पत्र, घड़ी एवं स्मृति चिन्ह दिए गए। यह कार्यक्रम आगामी दस दिनों तक विद्यालय के प्रार्थना के समय आयोजित होगा। सभी विद्यालय महाविद्यालय के छात्र छात्राओं से अनुरोध है कि वे पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास के कार्यक्रम में समय पर उपस्थित रहकर अपना पुरस्कार ग्रहण करें। इसी कार्यक्रम में संस्था के प्राचार्य दिलीप पांडे का भी सम्मान, सेवा न्यास द्वारा किया गया। सेवा न्यास का मानना है कि छात्रों को गढ़ने में शिक्षकों की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसलिए शिक्षकों का भी सम्मान करना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन राजेश त्रिपाठी नीलू ने किया।

इनकी रही उपस्थिति

इस अवसर पर दिलीप कुमार पांडे, राजीव व्यास, श्रीमती मनीषा सिंह,धीरेंद्र सिंह, गोविंद सिंह तिवारी, नीलम गुप्ता, महेंद्र तिवारी, अनिल सैनी, विजय दुबे, राजेश त्रिपाठी नीलू एवं न्यास कार्यकर्ता तथा विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 20 मई तक सभी विभाग सीएम हेल्पलाइन की आधी शिकायतें कम करें- रानी बाटड

मैहर कलेक्टर ने टीएल बैठक में की समीक्षा सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ कलेक्टर मैहर रानी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *