Sunday , November 1 2026
Breaking News

Rail Accident: मालगाड़ी के 16 डिब्बे पटरी से उतरे, दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग बाधित

Rail Accident in Ratlam: digi desk/BHN/रतलाम/ रेल मंडल के रतलाम- दाहोद के बीच मंगल मोहड़ी और लिमखेड़ा के बीच अप व डाउन लाइन पर मालगाड़ी के 16 डिब्बे पटरी से उतर गए। दुर्घटना रविवार- सोमवार दरमियानी रात करीब 12:20 बजे हुई। हादसे के बाद मालगाड़ी के डब्बे पटरी से उतरकर आपस में टकरा गए, इससे ट्रैक के उपर की ओवर हेड इलेक्ट्रिक लाइन भी टूट गई। ओएचई बिजली के तार दोनों लाइन पर टूटने से मुंबई व दिल्ली जाने वाली दोनों लाइन पर रेल परिचालन ठप हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही रात 12:50 बजे राहत दल रवाना कर दिया गया।

राजधानी सहित कई ट्रेनों को रोका, मार्ग बदले

दुर्घटना में मालगाड़ी के आठ डिब्बे अपलाइन और 8 डब्बे डाउन लाइन पर जा गिरे। इस वजह से नई दिल्ली – मुंबई राजधानी, अगस्त क्रांति राजधानी, गरीब रथ, सोमनाथ जबलपुर एक्सप्रेस, मुंबई से इंदौर आने वाली अवंतिका एक्सप्रेस, मुंबई जयपुर एक्सप्रेस, पुना इंदौर एक्सप्रेस, जबलपुर सोमनाथ एक्सप्रेस को रास्ते में रोक दिया है। कुछ को मार्ग बदलकर चलाया गया।

शुक्रवार को इंदौर उदयपुर ट्रेन का SLR कोच हो गया था बेपटरी

मालूम हो कि शुक्रवार को रतलाम रेलवे स्टेशन पर इंदौर उदयपुर ट्रेन के रोलबैक होने के बाद एसएलआर कोच व 1 अन्य कोच बेपटरी हो गया था। इस हादसे की जांच सोमवार से शुरू होना थी। जांच दल पश्चिम रेलवे मुख्यालय से आने वाला था जो मालगाड़ी के बेपटरी होने से रास्ते में ही फंस गया है।

डीआरएम भी मौके पर

हादसे के बाद राहत दल के साथ डीआरएम विनीत गुप्ता भी रवाना हुए। उनके साथ मैकेनिकल, इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल, कैरेज एंड वैगन, ऑपरेटिंग विभाग के अधिकारी भी हैं। सुबह 5:30 बजे से मालगाड़ी के बेपटरी डिब्बों को उठाने का काम शुरू किया गया।

About rishi pandit

Check Also

1 नवंबर से बदल गए LPG, GST और म्यूचुअल फंड के नियम, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

नई दिल्ली देश में वित्तीय नियमों में रविवार 1 नवंबर से बदले। GST काउंसिल ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *