Saturday , September 28 2024
Breaking News

Arvind Kejriwal : ‘तानाशाही के खिलाफ आवाज उठाने की मिली सजा’…, केजरीवाल बोले- पता नहीं कब लौटूंगा

National arvind kejriwal reached rajghat wife and children also present will go to tihar jail today: digi desk/BHN/ नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिली 1 जून तक की अंतरिम जमानत रविवार को समाप्त हो गई है। उन्होंने तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण कर दिया। उनको जेल में अंदर तक छोड़ने के लिए उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल व उनकी बेटी गई थीं।

केजरीवाल ने आत्मसमर्पण करने से पहले राजघाट में महात्मा गांधी जी के दर्शन किए। उसके बाद उन्होंने कनॉट प्लेस पर बने हनुमान मंदिर में दर्शन किए। केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी के कार्यालय पर जाकर आप कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने मुझे चुनाव प्रचार के लिए 21 दिनों की जमानत दी है। मैं इसके लिए सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद देना चाहता हूं। आज मैं फिर से तिहाड़ जेल जा रहा हूं। मैंने इन 21 दिनों में एक मिनट भी बर्बाद नहीं किया। मैं सिर्फ आम आदमी पार्टी के लिए ही नहीं, बल्कि कई पार्टियों के लिए प्रचार करने गया। मैं मुंबई, हरियाणा, यूपी, झारखंड गया। मैं दिल्ली के लोगों से कहना चाहता हूं कि मैं जेल जा रहा हूं, इसलिए नहीं कि मैंने कोई घोटाला किया है, बल्कि इसलिए कि मैंने तानाशाही के खिलाफ आवाज उठाई है। पीएम मोदी ने देश के सामने ये स्वीकार किया कि उनके पास मेरे खिलाफ कोई सबूत नहीं है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर में पूजा की। उन्होंने इस दौरान मंदिर के पुजारी का भी आशीर्वाद लिया। उसके बाद वह कार्यकर्ताओं को भी संबोधित करेंगे।

स्वास्थ ठीक न होने पर भी जेल जा रहे केजरीवाल- आतिशी

दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा कि हम सीएम अरविंद केजरीवाल को 21 दिन की अंतरिम जमानत देने के लिए सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद देना चाहते हैं। उन्होंने बाहर आकर चुनाव प्रचार किया और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपना योगदान दिया। हम सुप्रीम कोर्ट का सम्मान करते हैं। आम आदमी पार्टी के किसी भी नेता को जेल जाने का डर नहीं है। अरविंद केजरीवाल सरेंडर करने जा रहे हैं और वह आज तिहाड़ जा रहे हैं।

About rishi pandit

Check Also

सरकार के इस नियम का उठाया जा रहा फायदा! नाबालिग बच्चों के नाम से विदेश में प्रॉपर्टी खरीद रहे लोग

नई दिल्ली  विदेशों में भारतीय लगातार प्रॉपर्टी खरीद रहे हैं। कई रिपोर्ट में इस बात …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *