Friday , October 30 2026
Breaking News

Satna: ओवरब्रिज में डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, चार की मौत

राशि मोड़ में भीषण सड़क हादसा

सतना-रीवा मार्ग में रात पौने 10 बजे हादसा

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले के रामपुर बाघेलान थाना अंतर्गत नेशनल हाइवे-39 सतना-रीवा मार्ग में भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां सतना तरफ आ रही तेज रफ्तार कार राशि मोड़ के ओवरब्रिज के ऊपर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। रात करीब 10 बजे हुए इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। कार में कुल छह लोग सवार थे। बाकी तीन लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसा होते ही राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में थाना प्रभारी उमेश प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। कार उल्टी होकर पुल से लटक रही थी। पुलिस को आने में देर लगती तो कार ओवरब्रिज से नीचे गिर सकती थी। फौरन सभी घायलों को कार से बाहर निकाला गया। एक व्यक्ति मृत हालत में मिला जिसके शव को रामपुर मर्चुरी भेज दिया गया। वहीं पांच घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल रवाना किया गया।

रास्ते में दो की मौत

जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में तीन घायलों की और मौत हो गई। टीआइ सिंह ने बताया कि कार में फंसे लोगों को जब बाहर निकाला गया तो उनमें से एक ही थोड़ा बोलने की िस्थति में था। युवक ने बताया कि वह प्रेम नर्सिंग होम में काम करता है, इसके बाद अचेत हो गया। मृतकाें व घायलों की पहचान की कोशिश की जा रही है। हादसे की वजह ओवर टेकिंग हो सकती है।

About rishi pandit

Check Also

इंदौर एयरपोर्ट से 13 राज्यों के 17 शहरों के लिए 42 उड़ानें, रोजाना 11 हजार यात्री कर रहे सफर

इंदौर  देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट से 25 अक्टूबर से विंटर शेड्यूल लागू हो गया है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *