Sunday , November 1 2026
Breaking News

Satna: दूसरे चरण की मतगणना की तैयारियां देखने भ्रमण पर निकले कलेक्टर और एसपी

नगर परिषद नागौद और नगर पालिका मैहर के मतगणना स्थल का किया निरीक्षण

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ राज्य निर्चाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय निर्वाचन के तय कार्यक्रमानुसार जिले में पहले चरण के निर्वाचन वाली नगरीय निकायों में शांतिपूर्ण मतगणना संपन्न हो जाने के बाद प्रशासन अब 20 जुलाई को शेष 6 नगरीय निकायों में दूसरे चरण में होने वाली मतगणना की तैयारियों में जुट गया है।

कलेक्टर अनुराग वर्मा और पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने सोमवार को नगर परिषद नागौद के मतगणना स्थल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नागौद तथा नगर पालिका मैहर के उत्कृष्ट विद्यालय पहुंचकर 20 जुलाई को होने वाली मतगणना की तैयारी संबंधी इंतजाम देखे और अधिकारियों को आयोग के निर्देशों के अनुरुप शांतिपूर्ण माहौल में मतगणना कार्य संपन्न कराने के बारे में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि मतगणना दिवस के पूर्व कक्ष में विद्युत व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, टेबिलों की संख्या, बरसाती टेंट, अभ्यर्थियों और मीडिया कर्मियों के बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित कर लें। मतगणना कार्य अव्यवस्थाओं के अभाव में रुकना नहीं चाहियें। उन्होने कहा कि मतगणना स्थल में केवल प्राधिकृत व्यक्तियों को ही प्रवेश दें। पुलिस अधीक्षक श्री गुप्ता ने मतगणना परिसर के आसपास सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करने और भीड़ इकट्ठा नहीं होने देने के निर्देश दिये। इस मौके पर एसडीएम धीरेन्द्र सिंह, सुरेश जादव, तहसीलदार मानवेन्द्र, सीएमओ संजय पांडेय, एसडीओपी मोहित यादव, लोकश डाबर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

गौरतलब है कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रमानुसार नगरीय निकाय निर्वाचन 2022 के द्वितीय चरण में हुये मतदान वाली नगरीय निकायों में मतगणना 20 जुलाई को प्रातः 9 बजे से नगरीय मुख्यालयों पर की जायेगी। सतना जिले की नगर पालिका मैहर, नगर परिषद नागौद, रामपुर बघेलान, कोटर, अमरपाटन और रामनगर की मतगणना 20 जुलाई को होगी।

नगर परिषद कोटर में कानून व्यवस्था कायम रखने की जिम्मेदारी एसडीएम पीएस त्रिपाठी को

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग वर्मा ने नगर परिषद कोटर में नगरीय निकाय निर्वाचन के द्वितीय चरण में 20 जुलाई को होने वाली पार्षद पद की मतगणना के दौरान मतगणना परिसर में शांति एवं कानून व्यवस्था कायम रखने के लिये अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मझगवां पीएस त्रिपाठी की ड्यूटी कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के रुप में लगाई है। श्री त्रिपाठी मतगणना स्थल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटर में प्रातः 8 बजे से उपस्थित रहकर संपूर्ण कार्यवाही संपन्न होने तक सौंपा गया कार्य संपादित कराना सुनिश्चित करेंगे।

नगर परिषद रामपुर बघेलान के लिये हिमांशु शुक्ला एआरओ नियुक्त

राज्य निर्वाचन आयोग के नगरीय निकाय निर्वाचन के लिये तय कार्यक्रमानुसार द्वितीय चरण के निर्वाचन वाली नगरीय निकाय नगर परिषद रामपुर बघेलान में पार्षद पद के ईव्हीएम से मतों की गणना का कार्य प्रातः 9 बजे से शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामपुर बघेलान में किया जायेगा।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग वर्मा ने मतगणना कार्य के दृष्टिगत नायब तहसीलदार हिमांशु शुक्ला को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया है। श्री शुक्ला को आदेशित किया गया है कि मतगणना स्थल में प्रातः 8 बजे से उपस्थित रहकर संपूर्ण कार्यवाही संपन्न होने तक सौंपा गया कार्य संपादित कराना सुनिश्चित करेंगे।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *