Thursday , May 16 2024
Breaking News

Priyanka Chopra: जब प्रियंका ने अपने बॉयफ्रेंड को छुपाया था अलमारी में, जानिए पूरी कहानी

Priyanka Chopra Birthday: digi desk/BHN/मुंबई/  बाॅलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। प्रियंका अपना जन्मदिन अपने पति निक जोनस के साथ मनाएंगी। प्रियंका ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में बेहतरीन काम किया है। दरअसल पिछले साल बाॅलीवुड की देस गर्ल ने अपनी पहली किताब अनफिनिश्ड को रिलीज किया था। इसमें उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़े कई सारे दिलचस्प किस्से फैंस के साथ शेयर किए थे। इन सब में उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड से जुड़ा एक किस्सा भी बताया था। अपनी किताब से प्रियंका चोपड़ा ने अपने बॉयफ्रेंड का किस्सा शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने जब अमेरिका में कुछ साल बिताए थे। तब वे एक टीनएजर थी। इस दौरान जब वे 10th क्लास में थी। तो वे वहां के एक लड़के से प्यार कर बैठी। जिसका नाम बाॅब था।

ऐसे छुपाया था प्रियंका ने अपने बॉयफ्रेंड को

प्रियंका चोपड़ा को उस समय उनके बॉयफ्रेंड ने एक चेन गिफ्ट की थी। साथ ही दोनों ने शादी की प्लानिंग भी कर ली थी। इस दौरान प्रियंका ने बताया कि एक दिन जब दोनों साथ में टीवी देख रहे थे। तब उसी समय उनकी मौसी घर पर वापिस आ गई। जिसके बाद प्रियंका ने घबराकर अपने बॉयफ्रेंड को अलमारी में छिपा दिया था। लेकिन उनकी मौसी ने बाद में बाॅब को पकड़ लिया था। जिसके कारण उन्हें बाद में इंडिया वापस भेज दिया गया।

प्रियंका चोपड़ा का वर्कफ्रंट

प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनके पास वेब सीरीज और फिल्मों के कई सारे प्रोजेक्टस हैं। इसमें प्रियंका की आने वाली वेब सीरीज सिटाडेल है जिसकी शूटिंग वे खत्म कर चुकी हैं। साथ ही उनकी बॉलीवुड फिल्म जी ले जरा भी जल्द ही आने वाली है। इस फिल्म में प्रियंका के साथ आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ भी नजर आने वाली हैं। यह फिल्म एक रोड ट्रिप गाना की कहानी होगी। इसके साथ ही प्रियंका की अपकमिंग एक्शन फिल्म एंडिंग थिंग्स में भी वे दिखाई देने वाली हैं। वहीं एक्ट्रेस की इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी भी अगले साल फरवरी में रिलीज होने वाली है।

About rishi pandit

Check Also

हिना खान की वेब सीरीज नामाकूल का ट्रेलर जारी, रिलीज तारीख से भी उठा पर्दा

मुंबई  छोटे पर्दे से अपने करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस हिना खान आज इंडस्ट्री …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *