Saturday , October 31 2026
Breaking News

Anuppur: अमरकंटक नगर परिषद पर भाजपा का कब्जा, 15 में से 8 जीते, कांग्रेस को झटका

अनूपपुर,भास्कर हिंदी न्यूज़/   15 वार्ड वाले नगर परिषद अमरकंटक में सबसे अधिक भारतीय जनता पार्टी के समर्थित प्रत्याशी जीत कर आए हैं जिससे अमरकंटक में अध्यक्ष की कुर्सी पर भाजपा का प्रत्याशी होगा। पिछली बार भी नगर परिषद की कमान भाजपा के हाथों में थी भाजपा को यह जीत मात्र एक वार्ड में अधिक प्रत्याशी जीतने पर मिली, कांग्रेस को एक सीट हारने का मलाल बना हुआ है जबकि पिछले पंचवर्षीय में कांग्रेस को मात्र 3 वार्ड में जीत मिली थी इस बार 4 वार्ड का और फायदा मिला लेकिन जीत से एक कदम दूर रहने के कारण कांग्रेस को झटका लगा है। भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशियों की जीत के बाद नगर में विजयी जुलूस निकाला गया दोनों दलों के प्रत्याशियों ने जीत मिलने के बाद नर्मदा मंदिर जाकर माता का आशीर्वाद लिया फिर मतदाताओं का।

पहले राउंड में ही प्रत्याशी हो गए थे आगेः नगर निकाय अमरकंटक के राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आम निर्वाचन कार्यक्रम के तहत जिले के पवित्र नगरी अमरकंटक नगर परिषद के 15 पार्षद पदों का मतदान 6 जुलाई को संपन्ना हुआ था। यहां 15 पार्षद पद के लिए 44 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा। ईवीएम के द्वारा मतदान हुआ जिसकी मतगणना 17 जुलाई रविवार को नगर परिषद कार्यालय अमरकंटक में प्रातः 9 बजे से प्रारंभ हुई। 5 टेबल में मतगणना की प्रक्रिया चली इस दौरान राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक विनोद चतुर्वेदी उपस्थित थे।अमरकंटक में 5791 मतदाता हैं जिनमें से मतदान दिवस है 3744 मतदाताओं ने अपने- अपने वार्ड प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया था। अमरकंटक के 16 मतदान केंद्रों में 64.63 प्रतिशत मतदान हुआ था। रविवार को होने वाले मतगणना को लेकर प्रत्याशियों और समर्थकों में संशय था। परिणाम घोषित होते ही पार्षद पद पर विजयी होने वाले प्रत्याशियों में खुशी देखी गई और समर्थकों ने भी जमकर उत्साह दिखाया। जीतने वाले प्रत्याशियों को रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा विजय प्रमाण पत्र सौंपा गया। 3 चरण में मतगणना हुई पहले चरण में जो भी प्रत्याशी सर्वाधिक मत प्राप्त किए थे वे तीसरे चरण में भी पीछे नहीं हुए। सुबह 9 बजे से शुरू हुई मतगणना के रुझान 12 बजे तक आ गए थे।

 

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *