Monday , April 7 2025
Breaking News

Satna: समाचार पत्र की प्रिंटिंग यूनिट में लगी भीषण आग, ऑटो मोबाइल परिसर भी जला

डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पाया गया काबू, आग बुझाने में लगे 9 दमकल


सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ शहर के मुख्त्यारगंज इलाके में स्थित स्टार समाचार एवं ऑटोमोबाइल परिसर में शुक्रवार की देर रात भीषण आग लग गई। ट्रांसफार्मर में हुए शार्ट सर्किट के कारण आग न्यूज प्रिंट गोदाम में लगी। इसके बाद प्रिंटिंग यूनिट तथा ऑटो मोबाइल परिसर तक पहुंच गई। घटना की खबर मिलते ही नगर निगम की फायर टीम मौके पर पहुंची और आग को काबू किया। आग बुझाने में लगभग नौ दमकल लगे। करीब डेढ़ घंटे तक दमकल वाहनों से पानी छोड़ा गया तब जाकर आग पर काबू पाया गया। घटना में दोनों यूनिटों में लाखों के नुकसान का अनुमान है।

जानकारी के अनुसार स्टार ऑटो मोबाइल परिसर में रात करीब साढ़े दस बजे आग भड़की। जिसके बाद आगे ने बिकराल रुप धारण कर लिया। घटना की खबर मिलने के बाद नगर निगम की फायर टीम के साथ ही सीएसपी महेन्द्र सिंह चौहान, सिटी कोतवाली थाना प्रभारी शंखधर द्विवेदी मौके पर पहुंच गए। आगे की भयावहता को देखते हुए पूरे परिसर को खाली कराया गया। समाचार यूनिट में काम कर रहे सभी कर्मचारियों को बाहर निकाला गया। इसके अलावा मशीन को भी पूरी तरह से खाली करा लिया गया।

मशीन के कई पार्ट जले

समाचार पत्र प्रिंटिंग यूनिट तक आग पहुंचने से काफी नुकसान का अनुमान है। इसके अलावा महिद्रा कंपनी में लगी सीलिंग फॉल पूरी तरह से जल गई। फिलहाल न्यूज प्रिंट के नुकसान का अभी तक आंकलन नहीं हो सका है। कर्मचारियों के अनुसार आग की वहज से कई रोल जल गए हैं। फिलहाल किसी भी गाड़ी को नुकसान नहीं पहुंचा है।

जब दमकल को देना पड़ा धक्का
आग पर काबू पाने के लिए दमकल की टीम पानी की बौछार कर रही थी। एक के बाद एक करीब नौ टैंकर पानी खर्च हुआ। इसी दौरान एक मशीन ने दम तोड़ दिया। एक बार वाहन बंद हुआ तो स्टार्ट होने का नाम नहीं लिया। लिहाजा मशीन को रास्ते से हटाने के लिए लोगों को धक्का देना पड़ा।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *