Friday , May 10 2024
Breaking News

Mangal Gochar: 27 जून को मंगल का मेष राशि में गोचर, कई राशियों के खुलेंगे किस्मत के द्वार

Mangal Gochar 2022: digi desk/BHN/ नई दिल्ली/ ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन का खास महत्व है। ग्रहों के गोचर का प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है। 27 जून को मंगल ग्रह राशि परिवर्तन कर मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। ज्योतिष में मंगल को विशेष स्थान प्राप्त है। इससे सभी ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। मंगल मकर राशि में उच्च होता है, जबकि कर्क इसकी नीच राशि है। मंगल के राशि परिवर्तन से कुछ राशि वालों को लाभ होगा, तो कुछ राशि के जातकों को सावधान रहने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं मंगल मेश राशि में गोचर करने से सभी राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

मेष

कामकाज में अच्छी सफलता मिलेगी। मेहनत और भाग्य का साथ हर तरह से लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यापार में चीजें सुचारू रहेंगी। मंगल के गोचर से अच्छी प्रगति प्राप्त होगी। मनोरंजन के साधनों की तरफ रूचि बढ़ेगी।

वृषभ

नए लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जो कार्य में सफलता प्राप्ति के लिए सहायता व मार्गदर्शन करेंगे। शैक्षणिक कार्यों पर ध्यान देना होगा। खर्च बढ़ेंगे। संतान की तरफ से सुखद समाचार मिल सकता है। बड़े भाइयों से सहयोग मिलेगा। स्थान परिवर्तन की संभावना है।

मिथुन

मंगल का गोचर आपके लिए खास रहेगा। मन में कोई बात हो तो उसे प्रकट करें। तरक्की के नए मार्ग खुलेंगे। करियर के बारे में और गहराई से सोचना होगा। प्रॉपर्टी खरीदने का अच्छा मौका है। पैसे के लेनदेन में सावधानी रखें। मन प्रसन्न रहेगा।

कर्क

खुद पर भरोसा रखें। छात्रों को मेहनत के अनुरूप सफलता मिलेगी। व्यापार, रोजगार अच्छा चलेगा। कार्यस्थल पर सहयोगियों को आपसे ईर्ष्या हो सकती है। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। विदेश प्रवास के योग बन रहे हैं।

सिंह

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यापार में भागदौड़ अधिक रहेगी। बहन से वाद-विवाद से बचें। परीक्षा और इंटरव्यू में सफलता मिलेगी। इनकम में वृद्धि होगी। नौकरी में परिवर्तन के मौके मिल सकते हैं। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है।

कन्या 

किसी बात को दिल पर न लगाएं। नौकरी करने वालों को आर्थिक रूप से सक्षम बनने की आवश्यकता होगी। बिजनेस में जबरदस्त सफलता मिलेगी। बुजुर्गों द्वारा मिली हुई राय को नजरअंदाज न करें। अविवाहित हैं तो बातें आगे बढ़ेंगी।

तुला

काम में अच्छे अवसर हाथ लग सकते हैं। व्यापारियों को सरकारी नियमों में परेशानी हो सकती है। सोशल मीडिया के जरिए प्रेम प्रस्ताव प्राप्त होगा। कार्यस्थल में मेहनत अधिक रहेगी। इनकम में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृश्चिक

किसी अज्ञात स्त्रोत से पैसा प्राप्त हो सकता है। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने से आपको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। युवाओं के पास उच्च शिक्षा के लिए अच्छे मौके हैं। जरूरी लेनदेन को लेकर सावधान रहें।

मकर

मंगल की कृपा से कई सारे काम बनेंगे। जीवनसाथी के सहयोग से संपत्ति में हाथ डाल सकते है। खर्चों में कमी का प्रयास करना होगा। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय परिजनों की राय महत्व रखेगी। आत्मविश्वास से पूर्ण रहेंगे।

धनु 

सकारात्मक विचारों से सभी लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। आईटी सेक्टर में नौकरी करने वाले जातकों को लाभ हो सकता है। संतान की ओर से मन को संतोष प्राप्त होगा। घर में सुखद वातावरण रहेगा। रियल एस्टेट में निवेश करने से बचें।

कुंभ 

जिस काम में हाथ डालेंगे सफलता मिलेगी। किसी खास मामले को लेकर सोच बदल सकती है। इनकम बढ़ाने के कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। ऑनलाइन लेन-देन में सावधानी बरतें। विद्यार्थियों को करियर में सफलता मिलेगी।

मीन

नए कार्य में मन लगेगा। धन अर्जित करने में सफल रहेंगे। युवाओं को करियर में नई जानकारी प्राप्त होगी। काम से जुड़ी चीजों में प्रगति देखने को मिलेगी। व्यर्थ की समस्याओं पर नियंत्रण होगा। वादा पूरा न कर पाने से दोस्त नाराज हो सकते हैं।

 

About rishi pandit

Check Also

इन राशि वालों को बुध ग्रह के मिथुन राशि में प्रवेश से मिलेगा लाभ

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर एक ग्रह की चाल का व्यक्ति के जीवन पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *