Saturday , May 18 2024
Breaking News

Corona Alert: मुंबई में 5 दिन में 50% बढ़े मरीज, बेंगलुरू में मास्क अनिवार्य, पढ़िए अपने राज्य का अपडेट

Wear mask now masks mandatory in bangalore decision taken in view of increasing corona cases: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ देश में कोरोना महामारी की चौथी लहर की आशंका बनी हुई है। ताजा खबर मुंबई से आ रही है जहां कोरोना मरीजों की संख्या 5 दिन में 50 फीसदी बढ़ गई है। महाराष्ट्र में सोमवार को 1,036 नए मामले दर्ज किए गए। इनमें से मुंबई शहर में सबसे अधिक 676 मरीज मिले। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। वहीं भारत में पिछले 24 घंटों में 3,714 नए मामले सामने आए, 2,513 मरीज ठीक हुए और 7 मौतें हुईं। अभी देश में कुल सक्रिय मामले 26,976 हैं।

बेंगलुरु में मास्क अनिवार्य

बेंगलुरु में कोरोना केस एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। इसे देखते हुए शहर के नागरिक निकाय ने सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, बेंगलुरु शहरी जिले ने 23 मई को 24 घंटे की अवधि में 100 नए मरीज सामने आए थे और अब बीते रविवार को यह आंकड़ा दोगुने से अधिक होकर 291 पर पहुंच गया है। लोगों से अपील की गई है कि वे नियम का सख्ती से पालन करें। इससे पहले महाराष्ट्र में भी मास्क अनिवार्य करने की बात आई थी, लेकिन बाद में उद्धव ठाकरे सरकार की तरफ से कहा गया कि केवल ऐसा करने की सलाह दी गई है।

वहीं चीन की राजधानी बीजिंग में एक महीने से अधिक समय के बाद सोमवार को कोरोना संबंधी पाबंदियों से बड़ी राहत मिली है। कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए लगाए गए आंशिक प्रतिबंधों के कारण सार्वजनिक स्थानों जैसे रेस्तरां को बंद कर दिया गया था। सोमवार को जब पाबंदियों में ढील दी गई तो रेस्टोरेंट में बड़ी संख्या में लोग अपने रिश्तेदारों के साथ लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाते दिखे. बीजिंग में प्रतिबंध शंघाई की तरह सख्त नहीं थे, लेकिन सार्वजनिक परिवहन सेवाओं को निलंबित कर दिया गया था, कुछ लोगों को संगरोध में रखा गया था और अधिकांश लोगों को घर से काम करने के लिए मजबूर किया गया था।

About rishi pandit

Check Also

होली पर हों रेडी इन कलरफुल फैशन टिप्स के साथ, दिखेंगी स्टाइलिश

होली पर रंग खेलने के साथ ही अगर आपने अभी तक आफ्टरपार्टी के बारे में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *