Friday , October 30 2026
Breaking News

विदेश मंत्री ने आज कहा कि भारत अपने राष्ट्रीय हितों को दाव पर किसी देश के साथ व्यापार को प्राथमिकता नहीं देगा

नई दिल्ली
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार को चीन का संदर्भ देते हुए कहा कि भारत अपने राष्ट्रीय हितों को दाव पर किसी देश के साथ व्यापार को प्राथमिकता नहीं देगा। राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित 'सीआईआई वार्षिक व्यापार शिखर सम्मेलन 2024' को संबोधित करते हुए, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि भारत ने चीन के साथ व्यापार से इनकार नहीं किया है, लेकिन हमें सावधानी बरतने की जरूरत है।

मंत्री ने कहा,“कुछ देशों के साथ संबंधों को जारी रखने के लिए हमें हमें अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखना होगा। उन्होंने चीन के संदर्भ में कहा कि हम अपने लोगों को आत्मनिर्भरता व स्वावलंबन के लिए प्रोत्साहित करते रहेंगे।

विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा,“ हालांकि हमने लोगों को चीन के साथ काम करने से रोका नहीं है, लेकिन यदि कोई भारतीय विकल्प उपलब्ध है, तो आपको उसे प्राथमिकता देनी चाहिए। यह राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ-साथ अपने व्यवसाय के लिए भी अच्छा है।'' मंत्री ने यह भी कहा, "यदि सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति भंग होती है, और कोई आपके क्षेत्र में घुस आया है, तो क्या आप उसके साथ व्यापार करेंगे?"

About rishi pandit

Check Also

ऑपरेशन सिंदूर के बाद इथियोपिया का बड़ा सैन्य दांव, रूस से खरीदेगा 4 एयर डिफेंस सिस्टम

अदीस अबाबा  ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच हुई सैन्य कार्रवाई में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *