Ranbir Alia Wedding:digi desk/BHN/मुंबई/ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी इन दिनों सबसे ज्यादा सुर्खियों में बनी हुई। आमजन से लेकर बाॅलीवुड-टाउन के सेलेब्स तक कपल की शादी से जुड़ी हर जानकारी जानने में उत्सुक है। मीडिया में हर दिन दोनों की शादी को लेकर नई-नई खबरें सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आलिया-रणबीर शादी से पहले ऋषि कपूर के लिए एक विशेष पूजा कराई जा रही है। ये पूजा 14 अप्रैल को आरके हाउस में होगी। इस विशेष पूजा के बाद ही कपूर खानदान में होने वाली इस शादी की रस्मों को शुरू किया जाएगा। आपको बता दें कि रणबीर के पिता और बाॅलीवुड के सुपरस्टार ऋषि कपूर का निधन 2020 में हो गया था। वे कैंसर से पीड़ित थे।
पूजा से शुरु की जाएंगी शादी की रस्में
ऋषि कपूर की पत्नी नीतू सिंह चाहती थी कि उनके बेटे रणबीर कपूर की शादी से पहले एक विशेष पूजा की जाए और इसी रस्म को रणबीर-आलिया चैम्बूर के आरके हाउस में निभाएंगे। यह पूजा 14 अप्रैल को सुबह होगी। दरअसल पूजा ऋषि कपूर की आत्मा की शांति के लिए करवाई जा रही है। खबरों की मानें तो इस विशेष पूजा में कपूर खानदान के मेंबर्स शामिल होंगे।
रणबीर और आलिया की शादी को रखा गया है काफी निजी
पहले खबर आई थी कि रणबीर-आलिया की शादी में करीब 450 लोग शामिल होंगे, लेकिन हाल ही में आलिया के भाई राहुल भट्ट ने बहन की शादी को लेकर बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि शादी में सिर्फ 28 लोग ही शामिल होंगे। इसमें दोनों परिवार के सदस्य और कुछ खास दोस्त को न्योता दिया गया है। शादी में कड़ी सुरक्षा रखी जा रही है और ड्रोन से भी हर तरफ निगरानी रखी जाएगी। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जहां 15 अप्रैल को रणबीर के बांद्रा स्थित घर ‘वास्तु’ में शादी कर रहे हैं, वहीं दोनों अपने इंडस्ट्री फ्रेंड्स के लिए मुंबई के ताज कोलाबा में दो ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी करेंगे।
आज गणेश पूजा, 15 अप्रैल को शादी
बॉलीवुड की मौजूदा सबसे चर्चित जोड़ी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी होने जा रही है। हालांकि फिल्मी स्टाइल में शादी को लेकर भरपूर सस्पेंस का माहौल बनाया जा रहा है। परिवार का कोई सदस्य साफ-साफ नहीं बोल रहा है। पूरी तरह चुप्पी भी नहीं साधे हुए है। संकेत दिए जा रहे हैं। ताजा संकेत यह है कि 13 अप्रैल को गणेश पूजा होगी। शादी की तारीफ 15 अप्रैल रखी गई है।
निर्देशक करण जौहर, संजय लीला भंसाली, जोया अख्तर, डिजाइनर मसाबा गुप्ता, वरुण धवन और उनके भाई रोहित धवन, अयान मुखर्जी, अर्जुन कपूर, मनीष मल्होत्रा, आकांक्षा रंजन और अनुष्का रंजन को आमंत्रित किया गया है। चर्चा यह है कि आलिया ने अपने डियर जिंदगी के सह-कलाकार शाहरुख खान को भी आमंत्रित किया है।
करण जौहर, अयान मुखर्जी, मनीष मल्होत्रा, अनुष्का रंजन और उनकी बहन आकांक्षा रंजन निश्चित रूप से शादी में शामिल होंगे। इन बॉलीवुड हस्तियों के अलावा, रणबीर और आलिया के दोस्त और परिवार भी उनके बड़े दिन का हिस्सा होंगे। नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी, करीना कपूर खान, सैफ अली खान, करिश्मा कपूर, महेश भट्ट, मुकेश भट्ट और सोनी राजदान सभी शादी के उत्सव का हिस्सा होंगे।