Sunday , May 19 2024
Breaking News

IPL 2022: वीरेंद्र सहवाग पर भड़के रोहित शर्मा के फैंस, पूर्व क्रिकेटर ने दी सफाई, जानिए क्या है मामला

IPL 2022: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ टाटा आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस को लगातार 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। बुधवार को कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई को 5 विकेट से शिकस्त दी। मुकाबले में पैट कमिंस ने 15 गेंद पर फिफ्टी जड़ी। कमिंस के तूफानी बल्लेबाजी की पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने तारीफ की। उन्होंने हमेशा की तरह एक मजेदार ट्वीट किया। हालांकि सहवाग के ट्वीट से रोहित शर्मा के फैंस नाराज हो गए। आखिर में पूर्व भारतीय बल्लेबाज को सफाई देनी पड़ी।

क्या है मामला

दरअसल वीरेंद्र सहवाग ने एक ट्वीट किया था। लिखा था कि मुंह से निवाला छीन लिया। सॉरी वड़ा पाव छीन लिया। पैट कमिंस की पारी क्लीन हिटिंग में एक रही। 15 बॉल पर 56, जीरा बट्टी। इस पर फैंस को लगा कि सहवाग ने रोहित शर्मा को वड़ा पाव कहा है।

रोहित के फैंस हुए नाराज

वीरेंद्र सहवाग के ट्वीट पर रोहित शर्मा के फैंस नाराज हो गए। एक यूजर ने कहा कि लोग रोहित को वड़ा पाव क्यों कह रहे हैं। ट्विटर बहुत बेकार है। यहां पर लोग कुछ भी बोलते हैं।

वीरेंद्र सहवाग ने दिया ट्रोलर्स को जवाब

वीरेंद्र सहवाग ने दूसरा ट्वीट कर ट्रोलर्स को जवाब दिया। कहा कि वड़ा पाव कहने का मतलब मुंबई से है। यह ऐसा शहर है, जो वड़ा पाव के लिए फेमस है। रोहित के फैंस ठंडा लो। मैं उसकी बैटिंग का आप लोगों से भी ज्यादा बड़ा फैन हूं।

कमिंस ने डेनियल सैम्स के ओवर में जड़े 35 रन

पैट कमिंस ने डेनियन सैम्स के एक ओवर में 35 रन जड़े। उन्होंने 17वें ओवर में 4 छक्के और 2 चौके लगाए। नो-बॉल पर तीन रन भी दौड़े। कमिंस ने वेंकटेश अय्यर (50*) के साथ छठे विकेट के लिए 61 रन की साझेदारी की। जब पैट क्रीज पर उतरे तब केकेआर को जीत के लिए 41 गेंद में 62 रन की जरूरत थी। उन्होंने 15 बॉल में 56 रन बनाकर कोलकाता को जीत दिला दी।

 

About rishi pandit

Check Also

पूर्व PM मनमोहन सिंह और BJP के कई सीनियर लीडरों ने किया ‘‘घर से वोट सुविधा” का इस्तेमाल करते हुए मतदान

नई दिल्ली पूर्व उपराष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, पूर्व उप-प्रधानमंत्री लालकृष्ण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *